scriptअमित शाह बीमार और बृज के ज्योतिषाचार्य ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, अब क्या ऐसा करेगी भाजपा सरकार! | Astrologer Pridiction On Amit Shah For 2019 Loksabha Election BJP | Patrika News

अमित शाह बीमार और बृज के ज्योतिषाचार्य ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, अब क्या ऐसा करेगी भाजपा सरकार!

locationआगराPublished: Jan 17, 2019 02:30:42 pm

बृज के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रमोद गौतम ने की भविष्यवाणी, अमित शाह के स्थान पर राजनाथ सिंह को सौंपनी होगी भाजपा की कमान, प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कर चुके हैं सटीक भविष्यवाणी

amit shah

amit shah

आगरा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू है। लेकिन, बृज के ज्योतिषाचार्य ने ऐसी भविष्यवाणी की है जो भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अतयन्त महत्वपूर्ण हो सकती है। बृज के ज्योतिषाचार्य और वैदिम सूत्रम के चेयरमैन पंडित प्रमोद गौतम ने कहा है कि यदि भाजपा को 2019 में विजय पताका फहराना है तो राजनाथ सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपनी होगी। ये ग्रहों के अनुसार सबसे अधिक सकारात्मक साबित होगा।
ग्रहों की चाल
वैदिक सूत्रम चेयरमैन भविष्यवक्ता पंडित प्रमोद गौतम का कहना है कि वर्तमान में 11 अक्टूबर 2018 से गोचरीय ग्रह चाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपलब्ध जन्मतिथि 22 अक्टूबर 1964 की मेष राशि की चन्द्र कुंडली से देवगुरु बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद नहीं है। यही सबसे बड़ा कारण रहा कि 11 अक्टूबर 2018 के बाद हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। दूसरा सबसे बड़ा कारण अक्टूबर 2018 से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस की कुंडली में शत्रु भाव में नीच राशि में स्थित चन्द्रमा ग्रह की महादशा अवधि का आरम्भ होना है, जो कि अक्टूबर 2018 से लेकर आने वाले 10 वर्ष तक चलेगी। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की वृशिक राशि की चन्द्र कुंडली पर 11 अक्टूबर 2018 से गोचरीय ग्रह चाल में देवगुरु बृहस्पति (Jupiter) ग्रह का आशीर्वाद 4 नवम्बर 2019 तक है, जो कि भारतीय जनता पार्टी को गोचरीय ग्रह चाल में देवगुरु बृहस्पति ग्रह के अपने शुभ आशीर्वाद से वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुभ ग्रहों के आशीर्वाद के फलस्वरूप लोकसभा 2019 के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को केन्द्र में एक बार फिर दुबारा सरकार बनाने की तरफ महत्वपूर्ण निर्णायक भूमिका की तरफ ले जा सकता है।
अमित शाह के लिए
पंडित प्रमोद गौतम का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा 2019 के चुनावों में पूरी तरह अपनी विजय को अपने पक्ष में करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्य्क्ष अमित शाह के स्थान पर लोकसभा चुनावों के दौरान वर्ष 2014 में रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्य्क्ष राजनाथ सिंह को एक बार फिर लोकसभा 2019 के चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी का अध्य्क्ष बना देना चाहिए। क्योंकि राजनाथ सिंह की जन्मतिथि 12 फरवरी 1950 की वृशिक राशि की चन्द्र कुंडली से 11 अक्टूबर 2018 से देवगुरु बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद गोचरीय ग्रह चाल में 4 नवम्बर 2019 तक बना हुआ है। क्योंकि तीनों की ही राशि वृशिक है और उन तीनों पर ही 11 अक्टूबर 2018 से देवगुरु बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद 4 नवम्बर 2019 तक है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए ग्रहोंनुसार राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक सकारात्मक अध्य्क्ष साबित हो सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो