script

​हथियारबंद बदमाशों ने प्रधान की ताई के घर डाला डाका, गोली मारकर की हत्या

locationआगराPublished: Jul 17, 2019 12:12:17 pm

Submitted by:

suchita mishra

प्रधान ने इस मामले को लेकर पूर्व प्रधान पर आरोप लगाया है।

File photo

File photo

आगरा। थाना बसई जगनेर के नयागांव में हथियारबंद बदमाशों ने प्रधान की ताई के घर में धावा बोल दिया। हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट के दौरान वृद्धा को गोली मार दी और नकदी व गहने लूटकर ले गए। गोली लगने से वृद्धा की मौत हो गई। प्रधान ने पूर्व प्रधान पर लूटपाट का आरोप लगाया है और इस मामले में पूर्व प्रधान, उनके भाई और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ये है मामला
नयागांव के प्रधान धाराजीत की ताई कंठश्री पत्नी स्व. लक्ष्मीनारायन के घर सोमवार को देर रात हथियारों से लैस सात बदमाश घुस आए। उस समय वृद्धा सो रही थी। बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और गहने लूट लिए। खटपट से वृद्धा का भतीजा जाग गया। उसके जागने की आहट से सीढ़ियों पर बैठे बदमाश ने गोली चला दी। गोली महिला के सीने में लगी, इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दौरान चीख पुकार सुनकर बाकी लोग भी जाग गए। इसके बाद प्रधान धाराजीत ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

प्रधान धाराजीत ने पुलिस को बताया कि पूर्व प्रधान दीनदयाल और उनके भाई यज्ञदत्त कई लोगों के साथ रात में करीब साढ़े 12 बजे घर में घुस आए और लूटपाट शुरू कर दी। ताई ने विरोध किया तो गोली मार दी। हत्या के बाद वे 80 हजार रुपये कैश और जेवर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि दोनों परिवारों में पहले से रंजिश चल रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो