scriptअमर सिंह बोले जीवनभर किया बीजेपी का विरोध लेकिन, 2019 में नरेंद्र मोदी चाहिए प्रधानमंत्री | Amar Singh Statement on Pm Narendra Modi for Next Prime Minister | Patrika News

अमर सिंह बोले जीवनभर किया बीजेपी का विरोध लेकिन, 2019 में नरेंद्र मोदी चाहिए प्रधानमंत्री

locationआगराPublished: Nov 18, 2018 07:09:09 pm

मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व सांसद व अयोध्या राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष महाराज डॉ रामविलास वेदांती, राज्यसभा सांसद ठाकुर अमर सिंह मुख्यअथिति रहे, विशिष्ठ अथिति के रूप में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनिला सिंह जी उपस्थित

amar singh

amar singh

आगरा। मिशन मोदी अगेन पीएम ब्रज प्रान्त का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बिचपुरी आगरा के आरबीएस कालेज में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शामिल होने आए अमर सिंह और अयोध्या राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.रामविलास वेदांती ने सपा, कांग्रेस सरकारों पर करारे हमले किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ठाकुर अमर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम आज नाम न रहकर एक सोच और देश की दिशा हो गई है। देश के लोगों को जो अनुभूति मोदीजी से मिलती है, आज तक इतिहास में किसी से नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मैंने जीवन भर बीजेपी का विरोध किया इसे कहने में मुझे कोई संकोच नहीं है। लेकिन आज मोदी जी देश नहीं बल्कि विश्व की आवश्यकता है। एक भारत अखंड भारत को बनाने में लोहिया व पंडित दिन दयाल जी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सपा के मुलायम सरकार में ऐतिहासिक कार्य हुए है एक तो कारसेवकों के ऊपर गोली चलवाई गयी दूसरी मायावती का चीरहरण किया गया। उन्होंने कहा कि भगवा का अपमान राष्ट्र की अस्मिता का अपमान है जो सपा के बाप बेटों द्वारा किया गया। अमर सिंह ने कहा कि देश के सभी लोगों को मोदीजी आदर्श लेना चाहिए और उनके परिवार से भी। मोदी ही हमें आगामी 2019 में चाहिए।
loksabha election 2019
वेदांती बोले, अयोध्या में बनेगा राम मंदिर
रामजन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती महाराज ने राम मंदिर पर कहा कि हर हाल में दिसम्बर माह से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शरू हो जाएगा। इसके लिए न अध्यादेश ना ही कोई बिल लाना पड़ेगा। राम मंदिर पर दोनों पक्षों से आपसी सहमति बन गई है और यह सभी के सहमति से बनेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र में राममंदिर का निर्माण घोषणा की गई जो इसी बीजेपी सरकार में पूरा होगा। अब यह मुद्दा समाप्त हो जाएगा। इस पर किसी भी पार्टी की सियासत नहीं चेलगी। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ही भारत को विश्व गुरु बना सकते है। इस लिए एक बार पुनः देश का प्रधानमंत्री मोदी जी ही बनेंगे।
कार्यक्रम में सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

कार्यक्रम में मिशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राम गोपाल काका, राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा राजकुमारीजी, राष्ट्रीय मंत्री मान सिंह, अनुज सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रवि जी, राजेश चौधरी, अमित सिंह, प्रदीप चौधरी, विनय सिंह, प्रवीण सिंह, केदार परमार, ओमप्रकाश वर्मा, अरविंद त्रिपाठी, संगम तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मंगल सिंह समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो