scriptयूपी विभाजन के लिए आम आदमी पार्टी का प्रदेश व्यापी अभियान शुरू | Aam adami party AAP campaign to divide uttar Pradesh UP latest news | Patrika News

यूपी विभाजन के लिए आम आदमी पार्टी का प्रदेश व्यापी अभियान शुरू

locationआगराPublished: Dec 22, 2018 04:46:55 pm

Submitted by:

suchita mishra

आम आदमी पार्टी ने पश्चिमांचल उत्तर प्रदेश की मांग की है।

aap

aap

आगरा। आम आदमी पार्टी ने पश्चिमांचल उत्तर प्रदेश की मांग की है । इसके लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ‘पश्चिमाञ्चल प्रदेश हम सबका प्रदेश’ का नारा बुलंद किया गया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
आम आदमी पार्टी आगरा के अध्यक्ष कपिल बाजपेई ने कहा छोटा प्रदेश होगा तो शासन, प्रशासन तथा न्याय व्यवस्था को तेजी से सुधार करके सभी के हित में चलाया जा सकता है। व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकती हैं । उन्होंने कहा कि यह प्रदेशव्यापी अभियान चल रहा है। मांग की गई है कि राष्ट्रपति को उत्तर प्रदेश का विभाजन करके पश्चिमाञ्चल उत्तर प्रदेश गठित करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो