scriptआखिर क्यों इस कॉलोनी के लोगों को उतरना पड़ा सड़कों पर | Why the people of this colony had to get off on the roads | Patrika News

आखिर क्यों इस कॉलोनी के लोगों को उतरना पड़ा सड़कों पर

locationअगार मालवाPublished: Jul 21, 2019 12:47:17 am

Submitted by:

Ashish Sikarwar

सप्ताह से निरंतर लडख़ड़ा रही नगर पालिका की जल वितरण व्यवस्था से परेशान हुए मास्टर कालोनी के दर्जनों रहवासी शनिवार सुबह-सुबह ९ बजे सीएमओ सीएस जाट के निवास पर जा पहुंचे

patrika

सप्ताह से निरंतर लडख़ड़ा रही नगर पालिका की जल वितरण व्यवस्था से परेशान हुए मास्टर कालोनी के दर्जनों रहवासी शनिवार सुबह-सुबह ९ बजे सीएमओ सीएस जाट के निवास पर जा पहुंचे

आगर-मालवा. पिछले एक सप्ताह से निरंतर लडख़ड़ा रही नगर पालिका की जल वितरण व्यवस्था से परेशान हुए मास्टर कालोनी के दर्जनों रहवासी शनिवार सुबह-सुबह ९ बजे सीएमओ सीएस जाट के निवास पर जा पहुंचे और सीएमओ का घेराव कर व्यवस्था सुधारने की मांग की।
शहर की सबसे अधिक आबादी वाली मास्टर कालोनी में इन दिनों रहवासी पेयजल के लिए खासे परेशान हैं। पूरी गर्मी परेशानी नहीं आई लेकिन बारिश के दिनों में रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब ५ हजार की आबादी वाली इस कालोनी में पिछले १ सप्ताह से जल वितरण व्यवस्था बुरी तरह लडख़ड़ा चुकी है। अव्यवस्था से परेशान हुए रहवासियों का सब्र शनिवार सुबह टूट गया। वार्ड क्रमांक २२ पार्षद सपना शर्मा एवं वार्ड क्रमांक २३ पार्षद राजू भटौदरा का घेराव कर दिया। पार्षदों ने असमर्थता दिखाई तो रहवासी पार्षदों को साथ लेकर सीएमओ के घर जा पहुंचे। यहां जमकर नारेबाजी की गई और आक्रोश व्यक्त करते हुए सीएमओ से समस्या का समाधान करने की मांग की गई। सीएमओ ने समस्या का उचित समाधान करने का आश्वासन दिया तब रहवासी मानने को तैयार हुए। इस अवसर पर निलेश जैन सुवासरा, पंकज तरवेचा, दीपक, बद्री भटौदरा, अतुल शर्मा सहित दर्जनों रहवासी उपस्थित थे।
सीएमओ ने रखा अपना पक्ष
आक्रोशित रहवासियों को समझाते हुए सीएमओ सीएस जाट ने बताया कि मास्टर कालोनी की जल वितरण व्यवस्था टिल्लर डैम पर निर्भर है। वहां पम्प खराब हो जाने से डैम से आपूर्ति नहीं होने के कारण इस तरह की स्थिति निर्मित हो रही है। पम्प सुधरवाने के लिए अहमदाबाद से मैकेनिक बुलाए गए हैं। संभवत: १-२ दिन में पम्प दुरुस्त हो जाएगा। उसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। अभी वैकल्पिक व्यवस्था से जल वितरण किया जाएगा।
पार्षद कहते रह गए, नहीं हुआ जल वितरण
दोनों वार्ड के पार्षद जल वितरण के लिए कर्मचारियों को शुक्रवार को फोन करते रहे लेकिन कर्मचारियों ने पार्षदों की एक न सुनी और मास्टर कालोनी में जल वितरण नहीं किया गया। पार्षद राजू भटौदरा ने सीएमओ को बताया कि मास्टर कालोनी नगर पालिका को सर्वाधिक टैक्स देती है फिर इस तरह का भेदभाव न किया जाए।
नपा ने किराए के मंगवाए टैंकर
गर्मी के दिनों में नगर पालिका ने करीब ५० ट्यूबवेल खनन करवाए थे। उस समय पानी भी निकला था लेकिन जैसे ही समस्या आई तो नगर पालिका के दावे खोखले साबित होने लगे। एक सप्ताह में ही नगर पालिका की जल वितरण व्यवस्था को लेकर की गई तैयारी की कलाई खुल गई। नगर पालिका को किराए के टैंकर लगाकर पानी एकत्रित करना पड़ रहा है।
&मास्टर कालोनी के रहवासियों की समस्या का समाधान शीघ्र कर दिया जाएगा। टिल्लर डैम फिल्टर प्लांट पर पम्प खराब होने से स्थिति बिगड़ी है। सुधार कार्य जारी है। वैकल्पिक व्यवस्था के दौरान लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को त्वरित हटाया जाएगा।
सीएस जाट, सीएमओ नपा आगर

ट्रेंडिंग वीडियो