scriptयुगांडा: पिता ने 45 तो बेटी ने पैदा किए 38 बच्चे उम्र साल | Uganda: Father 45 and daughter has created 38 children | Patrika News

युगांडा: पिता ने 45 तो बेटी ने पैदा किए 38 बच्चे उम्र साल

Published: Oct 08, 2017 07:01:51 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

युगांडा में रहने वाली 37 साल की मरियम अब तक 38 बच्चों को जन्म दे चुकी है। इस महिला की शादी मात्र 12 साल की उम्र में हो गई थी।

कम्पाला: युगांडा के मुकोनो डिस्ट्रिक्ट के कबिम्बिरी गांव की रहने वाली मरियम को लोग बच्चे पैदा करने की मशीन कहते हैं। युगांडा की इस महिला की शादी मात्र 12 साल की उम्र में हो गई थी और 13 साल की उम्र में यह पहले बच्चे की मां बनी थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार औरत को ईश्वर का रुप माना जाता है, भगवान के बाद औरत को ही जन्म देने का अधिकार मिला है। दुनिया में किसी भी औरत के लिए सबसे बड़ी खुशी का पल वो होता है, जब वो मां बनती है।
लेकिन हम आज आपको जिस औरत के बारे में बताने जा रहे है, उसकी कहानी आपको हैरान कर देने वाली है। बता दें कि युगांडा में रहने वाली 37 साल की मरियम अब तक 38 बच्चों को जन्म दे चुकी है। इस महिला की शादी मात्र 12 साल की उम्र में हो गई थी और 13 साल की उम्र में पहले बच्चे की मां बनी थी। युगांडा के मुकोनो डिस्ट्रिक्ट के कबिम्बिरी गांव की रहने वाली मरियम को लोग बच्चे पैदा करने की मशीन यूं ही नहीं कहते इसके पीछे एक बड़ा कारण है।
मरियम के पिता ने पैदा किए थे 45 बच्चे
मरियम का कहना है कि उनके पिता ने अलग-2 महिलाओं से कुल 45 बच्चे पैदा किए थे। एक डॉक्टर के मुताबिक मरियम में भी अपने पिता के ही जीन्स आए हैं, जिसकी वजह से वो इतने बच्चों को जन्म दे पाई हैं। दरअसल मरियम ने छ: बार जुड़वा और चार बार तीन-तीन बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने सिर्फ दो बार ही एक एक बच्चे को जन्म दिया है।
वहीं, मरियम ने बताया कि जब बच्चों की संख्या ज्यादा होने लगी तो उन्होंने बर्थ कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर्स से भी सलाह ली थी, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अगर वो मां नहीं बनेगी तो उनकी जान को खतरा हो सकता है, क्योंकि उनकी बॉडी में बहुत ज्यादा अंडे बनते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो