scriptराष्ट्रपति डैनी के दौरे से पहले सेशेल्स ने भारत को दिया बड़ा झटका, सैन्य अड्डे की डील रद्द | Seychelles gave a big blow to India before President Danny's visit | Patrika News

राष्ट्रपति डैनी के दौरे से पहले सेशेल्स ने भारत को दिया बड़ा झटका, सैन्य अड्डे की डील रद्द

locationनई दिल्लीPublished: Jun 17, 2018 04:36:40 pm

Submitted by:

Anil Kumar

आगामी 25 जून को सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे के प्रस्तावित दौरे को लेकर भारत तैयारियों में जूटा हुआ है वहीं दूसरी ओर सेशेल्स ने भारत को एक बड़ा झटका दिया है।

सेशेल्स के साथ भारत की सैन्य अड्डे की डील रद्द

राष्ट्रपति डैनी के दौरे से पहले सेशेल्स ने भारत को दिया बड़ा झटका, सैन्य अड्डे की डील रद्द

नई दिल्ली। हिन्द महासागर में बसा सेशेल्स ने भारत को एक बड़ा झटका दिया है। जहां एक और आगामी 25 जून को सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे के प्रस्तावित दौरे को लेकर भारत तैयारियों में जूटा हुआ है वहीं दूसरी ओर सेशेल्स ने भारत को एक बड़ा झटका दिया है। राष्ट्रपति डैनी फॉरे ने असम्पशन द्वीप पर भारत की मदद से बनने वाले सैन्य अड्डे की डील को रद्द कर दिया है। बता दें कि डैनी फॉरे ने इस महीने की शुरुआत में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि आगामी 25 जून को होने वाले भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में कोई बातचीत नहीं करेंगे। उन्होंने आगे घोषणा करते हुए कहा था कि असम्पशन द्वीप प्रोजेक्ट को सभी उद्देश्य अब खत्म हो चुके हैं और सेशेल्स अगले वर्ष स्वयं अपने पैसों से इस सैन्य अड्डे का निर्माण करेगा।

भारत के पूर्व विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद ने की थी डील

आपको बता दें कि प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा था कि अगले वर्ष के बजट में हम असम्पशन द्वीप पर तट रक्षक सुविधा बनाने के लिए फंड निकालेंगे। उन्होंने कहा था कि हमारे लिए इस क्षेत्र में सैन्य पोस्ट का निर्माण सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि हाल ही में भारत के विदेश सचिव विजय गोखले विक्टोरिया की यात्रा पर गए थे, लेकिन इस डील को बनाए रखने में कामयाब नहीं रहे। इस डील पर एक बार फिर से चर्चा और हस्ताक्षर पूर्व विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद ने किए गए थे, हालांकि उनके दौरे के अंत तक यह समझा जाने लगा था कि इस डील को नहीं बचाया जा सकता है।

कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने वाली सिलेबस की किताब पर पाकिस्तान ने लगाया प्रतिबंध

डील रद्द करने के क्या हैं कारण

आपको बता दें कि सेशेल्स की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार ने इस डील के रद्द होने के पीछे भारतीय मूल के रहने वाले विपक्षी नेता रामकलावन को जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रामकलावन पहले भारत दौरे के बाद इस डील के लिए मान गए थे लेकिन बाद में अपनी मंजूरी वापस ले ली और यह डील विपक्ष की सहमती के बिना नहीं हो सकता है। रिपोर्ट मे यह भी बताया गया है कि भारत इस डील को लेकर सेशेल्स से दूसरा समझौता करने की तैयारी कर रहा है। जबकि सेशेल्स फ्रांस के साथ मिलकर समुद्री सुरक्षा की डील करना चाहता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो