scriptनाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 15 की मौत | Nigeria Suicide attack: 15 persons killed and 20 injured | Patrika News

नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 15 की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Sep 19, 2017 06:44:24 am

Submitted by:

Prashant Jha

एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने बोर्नो की राजधानी कोंडुगा में खुद को उड़ा दिया।

nigeria suicide blast, nigeria blast
अबुजा: नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाके को सुरक्षाबलों ने सील कर दिया है। सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने बोर्नो की राजधानी कोंडुगा में खुद को उड़ा दिया। आतंकवादी समूह बोको हराम को आत्मघाती विस्फोट के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। बोको हराम ने 2013 में कोंडुगा को अपने अधीन कर लिया था। बाद में नाइजीरिया की सेना द्वारा 2015 में इसे मुक्त करा लिया गया।
बोको हराम का आतंक

बोको हराम ने आतंकी गतिविधियों में 20,000 से ज्यादा लोगों को मारा है और 2009 के बाद से अब तक 2.3 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। बताया जा रहा है कि बोको हराम के कारण यहां के लोग अपना सबकुछ छोड़कर भाग रहे हैं।
औगाडौगू में आतंकी हमले में 17 की मौत

इससे पहले अफ्रीकी देश बुर्किना फासो की राजधानी औगाडौगू में रविवार रात एक होटल और रेस्तरा में आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार को तीन बंदूकधारियों ने होटल और रेस्तरां के बाहर बैठे ग्राहकों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। यह गोलीबारी औगाडौगू के व्यस्तम क्वामे नक्रूमा एवेन्यू में रात नौ बजे के बाद शुरू हुई। इस गोलीबारी का केंद्र होटल ब्राविया और अजीज इस्तांबुल रेस्तरां रहे। उधर, बुर्किना फासो के सूचना मंत्री रेमिस डेंडजिनू ने एक टेलीविजन पर कहा कि हमले में शामिल लोगों की संख्या दस से 15 थी । अचानक आतंकियों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया और फिर बिल्डिंग के एक हिस्से को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो