गुप्ता बंधुओं का है लक्जरी विमान
बताया जाता है कि भारतीय मूल के गुप्ता बंधुओं का विमान लग्जरी है। इसका नाम बॉम्बार्डियर ग्लोबल 6000 है। दक्षिण अफ्रीका पहुंचने से पहले यह विमान दुबई में था। जोहानिसबर्ग हाई कोर्ट ने 19 मार्च को आदेश दिया था कि गुप्ता बंधु इस विवादित विमान को एयरपोर्ट के हवाले कर दें। इसी आदेश के बाद विमान को दक्षिण अफ्रीका के लेंसीरिया एयरपोर्ट पर पहुंचाया गया।
इस्तेमाल में नहीं होगा विमान
लेंसीरिया एयरपोर्ट के अधिकारी माइक क्रिस्टोफ ने कहा कि इस विमान का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। विमान में ईंधन भी नहीं भरवाया जाएगा। क्रिस्टोफ ने बताया कि इस विमान को यहां लाने का उद्देश्य सिर्फ कोर्ट के आदेश का पालन करना है। इसलिए इस विमान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।
यूपी के रहने वाले हैं गुप्ता बंधु
दक्षिण अफ्रीका के बड़े कारोबारी अजय, अतुल और राजेश गुप्ता उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। वे लंबे समय से यहां पर व्यापार कर रहे हैं। गुप्ता बंधुओं के नाम से मशहूर इन लोगों का अफ्रीकी राष्ट्रपति के बेटे दुदुजेन से व्यवसायिक रिश्ते थे। आरोप है कि जैकब जुमा ने इनकी खनन कंपनी को फायदा पहुंचा कर भ्रष्टाचार किया। दक्षिण अफ्रीकी सरकार इस मामले की जांच करवा रही है जिसका मामला कोर्ट में है। कोर्ट इसी मामले की सुनवाई कर रही है।