scriptनाइजीरिया में बोकोहराम ने की 30 सैनिकों की हत्या, हथियार लूटकर फरार | At least 30 Nigerian soldiers killed by Boko Haram | Patrika News

नाइजीरिया में बोकोहराम ने की 30 सैनिकों की हत्या, हथियार लूटकर फरार

locationनई दिल्लीPublished: Sep 01, 2018 08:45:33 pm

Submitted by:

mangal yadav

ट्रकों में भरकर आए आतंकियों ने सैनिकों पर हमला कर दिया जिसमें 30 की मौत हो गई।

अबुजाः नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोकोहराम ने करीब तीस सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी बोर्नो राज्य के जारी गांव में ट्रकों में भरकर भारी संख्या में आए आतंकियों ने हमला कर दिया। नाइजर सीमा के पास स्थित सैन्य अड्डे में मौजूद सुरक्षाकर्मियों की इन आतंकियों से मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से करीब एक घंटे तक गोलीबारी हुई जिसमें 30 सुरक्षाकर्मी मारे गए। इस गोलीबारी में कितने आतंकी मारे गए अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों के साथ आतंकी भी मारे गए हैं।

हथियार लूटकर फरार हुए आतंकी
यह घटना गुरुवार शाम चार बजे की बताई जा रही है। हमला करने के बाद आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लूटकर ले गए। बताया जा रहा है कि इन आतंकवादियों का एक लड़ाकू जेट ने पीछा कर हमला भी किया। शुक्रवार को घटना की पुष्टि करते हुए नाइजीरियाई सेना ने कहा कि ये आतंकी गांव के लोगों को लूटने के उद्देश्य से आए थे। लेकिन जब सुरक्षाकर्मियों को इसकी खबर लगी तो मौके पर सैन्यकर्मी पहुंचे।

पिछले महीने भी आतंकियों ने गांव में बोला था धावा
बोकोहराम के आतंकियों ने पिछले महीने भी गरुंडा गांव में हमला किया था। इस हमले में 17 सैन्यकर्मी मारे गए थे जबकि 14 घायल हो गए थे। बता दें कि हाल के महीनों में बोकोहराम ने सैन्य अड्डों को निशाना बनाकर हमला तेज कर दिया है। हमला करने के बाद ये आतंकी सैनिकों के हथियार भी लूट लेते हैं।

नाइजीरिया में सेना और विद्रोही हैं आमने-सामने
नाइजीरिया में बोकोहराम आतंकी संगठन अपनी जड़ें जमा चुका है। यहां पर आए दिन हमले होते रहते हैं। जून महीने में एक बार फिर आतंकियों ने खूनी खेल खेला था। देश के उत्तर पूर्व इलाके में दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई थी। इस धमाके में कई लोग घायल भी हुए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो