scriptनैरोबी: संबंधों में आई दरार तो लड़की ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, प्राईवेट पार्ट को काटकर किया फ्लश | a girl killed her lover chopped off her private part after fight | Patrika News

नैरोबी: संबंधों में आई दरार तो लड़की ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, प्राईवेट पार्ट को काटकर किया फ्लश

Published: Sep 10, 2018 01:59:05 pm

Submitted by:

Shweta Singh

उसकी भड़ास यही नहीं निकली तो उसने आखिरकार अपने प्रेमी के चेहरे पर ऐसिड डाल उसे जला दिया।

a girl killed her lover chopped off her private part after fight

संबंधों में आई दरार तो लड़की ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, प्राईवेट पार्ट को काटकर किया फ्लश

नैरोबी। केन्या की राजधानी नैरोबी से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। वहां के एक महिला ने एक खतरनाक वारदात को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट में वहां के स्थानीय वेबसाइट्‌स के हवाले से कहा जा रहा है कि महिला ने सिलसिलेवार ढंग से पहले तो अपनी प्रेमी हत्या की। इसके बाद बड़ी बेरहमी से उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर उसे फ्लश में बहा दिया। उसकी भड़ास यही नहीं निकली तो उसने आखिरकार अपने प्रेमी के चेहरे पर ऐसिड डाल उसे जला दिया।

एक हफ्ते तक पुलिस को चकमा देती रही आरोपी महिला

जानकारी के मुताबिक इस भयानक अपराध को अंजाम देने के बाद अारोपी महिला एक हफ्ते तक पुलिस को चकमा देती रही। बताया जा रहा है कि महिला अपना हुलिया बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन आखिरकार वो पुलिस के हाथ आ ही गई। उसकी गिरफ्तारी दूसरे शहर दिआनी से हुई।

दूसरे शहर जाकर नौकरी ढूंढ रही थी

महिला के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने बताया कि दो पुरुष साथियों ने आरोपी महिला का इस जघन्य अपराध में साथ दिया था। पुलिस का कहना है कि, ‘पहचान छुपाने के लिए महिला दूसरे शहर भागी थी, जहां वो नाम बदलकर नौकरी की तलाश में थी। इसके लिए उसने कई जगह इंटरव्यू भी दिया था।’ पुलिस ने आगे बताया कि अपराधी ने जांच टीम को चकमा देने के लिए अपना पहनावा भी बदल लिया था। उसने अपने शरीर को पूरी तरह ढकने के लिए हिजाब पहनना शुरू कर दिया था।’

संबंधों में दरार आने के बाद कर दी हत्या

जांच के बाद पुलिस के सामने और भी कई खुलासे हुए। पुलिस का कहना है कि महिला ने एक तंदूरी बार में काम करने के लिए इंटरव्यू दिया था और अपने बायोडाटा में कई और बार में काम करने के अनुभव का दावा किया था।’ पुलिस इस मामले की और गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल उनको आशंका है कि संबंधों में दरार आने के कारण गुस्से में महिला ने इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस शुरुआती जांच के बाद महिला को वापस नैरोबी ले गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो