scriptदक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के एक परिवार की निर्मम हत्या, 5 लोगों को उतारा मौत के घाट | 5 Indian murders in South Africa | Patrika News

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के एक परिवार की निर्मम हत्या, 5 लोगों को उतारा मौत के घाट

locationनई दिल्लीPublished: Apr 14, 2018 10:07:43 pm

Submitted by:

mangal yadav

दक्षिण अफ्रीका में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर गई गई। हत्यारों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है।

file pic

जोहानिसबर्गः दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की खबर है। ये घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है लेकिन वारदात की खबर अब सामने आई है। मृतक लोगों में पति-पत्नी के अलावा तीन बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय मूल के अजीज मांजरा के घर पर हमलावरो ने पेट्रोल बम से हमला किया। हमले के बाद घर में आग लग गई जिसमें झुलसकर इन सभी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

25 साल पहले दक्षिण अफ्रीका गए थे अजीज
भारत के रहने वाले अजीज मांजरा 25 साल पहले दक्षिण अफ्रीका गए थे। वे यहीं पर नौकरी करते हुए बस गए। बताया जा रहा है कि अभी हाल में ही वह अपने परिजनों के साथ नए घर में शिफ्ट हुए थे। अजीज के एक पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि देर रात एक शख्स ने उनके घर पर पेट्रोल बम फेका था। इसके बाद घर में आग लग गई। मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन अजीज के किसी भी परिवार को बचाया नहीं जा सका।

इससे पहले भी हुई है भारतीयों की हत्या
ऐसा नहीं है दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों पर पहली बार हमला हुआ है। इससे पहले भी कई भारतीयों की हत्या हो चुकी है। साल 2015 में पार्किंग विवाद में भारतीय मूल के दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। डरबन में भारतीय मूल के दो भाइयों को गोली मार दी गई थी। इसी तरह डरबन में ही एक लड़की को लेकर हुए विवाद में एक भारतीय छात्र को मौत के घाट उतार दिया गया था। साल 2014 में दक्षिण अफ्रीका में ही भारतीय मूल की तीन महिलाओं की अलग-अलग घटनाओं में निर्मम हत्या कर दी गई थी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो