scriptक्या भारत के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा अमेरिका? रूस के आरोपों को मिला ये जवाब | America's response to Russia's allegations of destabilizing India | Patrika News
विदेश

क्या भारत के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा अमेरिका? रूस के आरोपों को मिला ये जवाब

रूस ने कहा था कि अमेरिका भारत के लोकसभा चुनावों के दौरान ही उसे अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका (USA) को भारत की राष्ट्रीय मानसिकता और इतिहास की समझ नहीं है और वो भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।

नई दिल्लीMay 10, 2024 / 11:13 am

Jyoti Sharma

America's response to Russia's allegations of destabilizing India

America’s response to Russia’s allegations of destabilizing India

रूस ने अमेरिका (Russia Alleged USA) पर आरोप लगाया था कि वो भारत को उसके लोकसभा चुनावों के दौरान अस्थिर करना चाहता है। अब इन आरोपों का अमेरिका का खंडन किया है और रूस पर भड़क गया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम भारत के चुनावों (Lok Sabha Election 2024) में खुद को शामिल नहीं करते हैं। ये भारत का चुनाव है, हमारा नहीं, ये फैसला भारत के लोगों को लेना है।

भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा अमेरिका 

रूस ने कहा था कि अमेरिका भारत के लोकसभा चुनावों के दौरान ही उसे अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। रूसी सरकार (Russia) के स्वामित्व वाले एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि अमेरिका (USA) को भारत की राष्ट्रीय मानसिकता और इतिहास की समझ नहीं है और वो भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।

क्यों लगाया रूस ने आरोप? 

ज़खारोवा ने इसे इसे भारत के लिए अपमानजनक बताया। अमेरिका जो भी आरोप भारत पर लगा रहा है उसके चलते भारत की राजनीति में हलचल मची है और आम चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) कठिन हो रहे हैं। जो कि अमेरिका चाहता ही था। बता दें कि अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCAIRF) की हालिया आई रिपोर्ट में धार्मिक स्वतंत्रता के कथित उल्लंघन को लेकर भारत की आलोचना की थी। आयोग ने भारत को ‘विशेष चिंता का देश’ घोषित करने के लिए अमेरिकी विदेश विभाग को सिफारिश भेजी थी। 
.

Hindi News/ world / क्या भारत के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा अमेरिका? रूस के आरोपों को मिला ये जवाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो