अतिरिक्त मुख्य सचिव ने भी लिखा
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा ने प्रदेश के समस्त प्रादेशिक, अति.प्रादेशिक व जिला परिवहन अधिकारी को परिपत्र जारी कर प्रदेश में अवैध वाहन संचालन पर कार्रवाई करने के लिए संयुक्त जांच अभियान चलाने के लिए भी लिखा गया था। यह अभियान 15 फरवरी से 25 फरवरी 2024 के बीच चलाया जाना था। इसकी अनुपालना में तत्कालीन प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने समस्त मुख्य प्रबंधक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम आगार को लिखा था। इसमें रोडवेज बस स्टैंड के आस-पास से संचालित होने वाले अवैध यात्री वाहनों बसों व जीपों आदि के खिलाफ संख्य कार्रवाई करनी थी। साथ ही रोडवेज बसों के समान कलर एवं मॉडल की संचालित बसों पर भी कार्रवाई की जानी थी। परिमिट शर्तों के उल्लंघन करने वले यात्री वाहनों एवं एक ही परिमिट पर एक से अधिक वाहनों के संचालन की जांच करने के लिए निर्देशित किया था। कार्रवाई के नाम पर हुई खानापूर्ति
- रोडवेज के तत्कालीन प्रबंध निदेशक के निर्देश पर श्रीगंगानगर आगार के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक दीपक भोबिया ने निगम के प्रबंधक यातायात सुरेंद्र कुमार कासनिया को संयुक्त जांच अभियान के लिए पुलिस और परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। इस दौरान कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ जबकि अवैध सवारी वाहनों की संख्या पिछले तीन वर्षों में डेढ़ से दो गुना तक बढ़ गई है।
- ———-
- निगम स्तर पर कोई चालक-परिचालक अवैध परिवहन संचालन के संबंध में विभाग को अवगत करवाते हैं तो इस पर विभाग समय-समय पर जिला परिवहन विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र-व्यवहार करता रहा है।
- -धीरज सैन, मुख्य प्रबंधक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम,श्रीगंगानगर।
- ———-
- अवैध परिवहन की शिकायत मिलने पर विभाग कार्रवाई करता है। साथ ही अवैध परिवहन संचालन को लेेकर परिवहन विभाग रोडवेज के साथ तीन-चार माह में एक बार संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध वाहन संचालकों पर कार्रवाई करता है।
- -अवधेश चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी,श्रीगंगानगर।