scriptअब आया दीवारों पर लाइव फिश आर्ट, आप भी ऐसे सजाएं अपना घर | How to decorate your home with fish aquarium | Patrika News
रियल एस्टेट

अब आया दीवारों पर लाइव फिश आर्ट, आप भी ऐसे सजाएं अपना घर

अब कई जगहों पर दीवार की जगह पूरा का पूरा एक्वेरियम बनवाया जा रहा है। इसकी कीमत ५ लाख रुपए तक है।

Nov 27, 2017 / 09:27 am

सुनील शर्मा

live fish aquarium

live fish aquarium

फिश लवर्स के बीच इन दिनों वॉल हैंगिंग फिश एक्वेरियम कॉन्सेप्ट तेजी से चल निकला है। शहरवासी दीवार पर पेंटिंग की तरह एक्वेरियम लगा रहे हैं, जिससे लाइव फिश आर्ट का नजारा देखने को मिल रहा है। इन एक्वेरियम में शरहवासी महंगी-महंगी मछलियां भी पाल रहे हैं। लिहाजा शहर में फिश एक्वेरियम मार्केट में २० से ३० प्रतिशत तक बढ़ावा हुआ है। लोगों की पसंद को देखते हुए कस्टमाइज एक्वेरियम डवलप किए जा रहे हैं, साथ ही फिशेज की वैरायटी में भी इजाफा हुआ है। जारा रूफा, जैसी कुछ फिशेज को तो जयपुर से एक्सपोर्ट किया जा रहा है।
पोस्टर टाइप एक्वेरियम
एक्सपट्र्स के मुताबिक, एक्वेरियम की बनावट और सामग्री, दोनों में काफी बदलाव हुए हैं। अब पोस्टर साइज और वन ग्लास एक्वेरियम बाजार में उतारे जा रहे हैं, पहले दो ग्लास को जोडक़र एक्वेरियम बनाया जाता था। इनकी बनावट में भी चेंज आया है। पहले फर्नीचर और घर के किसी एक कोने के लिए एक्वेरियम बनवाया जाता था, लेकिन अब कई जगहों पर दीवार की जगह पूरा का पूरा एक्वेरियम बनवाया जा रहा है। इसकी कीमत ५ लाख रुपए तक है। साइज के मुताबिक ५० लाख रुपए के एक्वेरियम भी बनवाए जा रहे हैं। एक्सपर्ट आर्पी दुबे बताती हैं, ‘जयपुर में एक्वेरियम का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। यहां से डॉक्टर फिश पूरे भारत में एक्सपोर्ट होती है, साथ ही लोग वास्तु को देखते हुए कस्टमाइज एक्वेरियम बनवाते हैं। ’
गोल्ड फिश की डिमांड ज्यादा
ए क्वेरियम में पसंद की जाने वाली फिशेज में गोल्ड फिश का नम्बर सबसे पहले है। यह फिश बहुत ही खूबसूरत होती हैं, जिसे लगातार देखने से तनाव कम होता है। इसके अलावा मॉनी, शार्क, ट्रेटा, रामा रोजी, पैरट और फाइटर फिशेज को भी पसंद किया जाता है। इसके अलावा गोल्डन अरोवाना फि श की मांग भी रहती हैं। यह एक फिश डेढ़ लाख रुपए में बिकती है। कुछ फिशेज फेंगशुई के हिसाब से गुडलक मानी जाती है। उन्हें भी ज्यादा खरीदा जाता है। एक्सपर्ट महेश अग्रवाल बताते हैं कि शहर में एक्वेरियम को लेकर क्वेरीज बढ़ रही हैं। लोग घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए भी फिशेज रखते हैं।’
टैंक से भी सजा सकते हैं वॉल
शहर में छोटे-छोटे फिश वॉटर टैंक अवेलेबल हैं, जिनसे दीवारों पर क्रिएशन किया जा सकता है। इन्हें इस तरह से बनाया जाता है कि आप आसानी से दीवार पर फिट कर सकते हैं। ऑनलाइन मार्केट में इनकी अच्छी-खासी रेंज उपलब्ध हैं। इनमें फिश के साथ वॉटर प्लांटर्स सजाए जा रहे हैं, जो दीवार को नया लुक दे रहे हैं।

Hindi News/ Real Estate Budget / अब आया दीवारों पर लाइव फिश आर्ट, आप भी ऐसे सजाएं अपना घर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो