scriptपाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला, सोते हुए मजदूरों पर की अंधाधुंध गोलीबारी, 7 की मौत | Terrorist Attack in Gwadar, Pakistan, 7 Workers killed | Patrika News
पाकिस्तान

पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला, सोते हुए मजदूरों पर की अंधाधुंध गोलीबारी, 7 की मौत

Terrorist Attack in Pakistan: बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस आतंकी घटना की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा कि आतंकियों और उनके मददगारों को गिरफ्तार करने के लिए हर तरीके का इस्तेमाल किया जाएगा।

नई दिल्लीMay 09, 2024 / 02:15 pm

Jyoti Sharma

Terrorist Attack in Gwadar, Pakistan, 7 Workers killed

Terrorist Attack in Gwadar, Pakistan, 7 Workers killed

Terrorist Attack in Pakistan: पाकिस्तान आतंकी हमलों से त्रस्त आ गया है। बीती देर रात आतंकियों ने बलूचिस्तान के ग्वादर में हमला कर दिया जिससे 7 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर घायल हो गया है। ये मजदूर पाकिस्तान के पंजाब के थे। आतंकवादियों ने ग्वादर (Gwadar) के सरबंद में फिश हार्बर जेट्टी के पास आवासीय क्वार्टर्स को निशाना बनाया। टारगेट सेट कर उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की। जिसमें क्वार्टर में सो रहे मजदूर मारे गए। 

पंजाब के थे सभी मजदूर

पुलिस के मुताबिक मृतक और घायल पंजाब (Punjab) के साहीवाल के रहने वाले हैं। मृतकों के शवों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। 

हेयर ड्रेसर की दुकान में काम करते थे मजदूर

बलूचिस्तान (Balochistan) के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस आतंकी घटना की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा कि आतंकियों और उनके मददगारों को गिरफ्तार करने के लिए हर तरीके का इस्तेमाल किया जाएगा। बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जिया उल्लाह लांगौ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मजदूरों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। 

लगातार हो रहे हैं आतंकी हमले

बता दें कि लगभग एक महीने पहले ही 13 अप्रैल को बलूचिस्तान एक और भीषण आतंकी हमला हुआ था। बंदूकधारी आतंकियों ने अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान में एक बस से नौ लोगों का अपहरण करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। इसके कुछ देर बाद उसी हाइवे पर एक कार रोक कर उसमें सवाल 2 लोगों को ले गए और उनकी भी हत्या कर दी। 

1 मई को पुलिस चौकी पर हमला, 7 कर्मी घायल

पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीती 1 मई को पंजाब के तौंसा शरीफ जिले में एक पुलिस चेकपोस्ट पर आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। अब 8 मई को फिर ये हमला हो गया।

Hindi News/ world / Pakistan / पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला, सोते हुए मजदूरों पर की अंधाधुंध गोलीबारी, 7 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो