scriptघर में कभी न लाएं भगवान के ऐसे 5 चित्र/ प्रतिमाएं, नहीं तो चुटकियों में होंगे बरबाद | How to worship idol or images of god in house | Patrika News

घर में कभी न लाएं भगवान के ऐसे 5 चित्र/ प्रतिमाएं, नहीं तो चुटकियों में होंगे बरबाद

Published: Jan 10, 2017 01:59:00 pm

क्या आप जानते हैं कि भगवान के सभी चित्र अथवा प्रतिमाएं घरों में लगाना शुभ नहीं होता

how to worship ganesha

how to worship ganesha

हम सभी के घर में भगवान की प्रतिमा अथवा चित्र होते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि भगवान के सभी चित्र अथवा प्रतिमाएं घरों में लगाना शुभ नहीं होता। कुछ चित्र अथवा प्रतिमाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें घर में लगाना और उनके दर्शन करना आपके लिए दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। आज की इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ चित्रों तथा प्रतिमाओं के बारे में बता रहे हैं।

ये भी पढ़ेः दूध के 7 टोटके, जो मिनटों में असर दिखाते हैं

ये भी पढ़ेः तंत्र की किताबों में लिखे हैं ये 5 टोटके, कुछ ही घंटों में दिखता है असर

(1) घर के मंदिर में कभी भी भगवान के रौद्र स्वरूप की मूर्ति नहीं लगानी चाहिए। रौद्र प्रतिमा या चित्र को लगाना घर में उग्र ऊर्जा पैदा होने का कारण बनता है। घरों में सदैव भगवान के सौम्य स्वरूप के ही चित्र लगाने चाहिए ताकि जब भी उनके दर्शन हो तो मन में सकारात्मक ऊर्जा आ सकें।
(2) घर में कभी भी खंडित मूर्ति तथा फटे हुए भगवान के चित्र नहीं रखने चाहिए। इन्हें वास्तु तथा ज्योतिष दोनों में ही अशुभ माना गया है। घर में ऐसे चित्रों का होना भी अनिष्ट का कारण बनता है।

ये भी पढ़ेः अपने नाम के पहले अक्षर से जानिए अपना भाग्य

ये भी पढ़ेः मकान खरीदने से पहले जरूर देखें ये 3 बातें नहीं तो आ सकता है दुर्भाग्य

(3) घर में भगवान की ऐसी प्रतिमा अथवा चित्र भी नहीं होने चाहिए जिसमें वो युद्ध करते हुए या किसी राक्षस को मारते दिखाई दें। यह भी रौद्र स्वरूप ही माना जाता है। ऐसी प्रतिमा या चित्र के दर्शन से भी घर में संकट आते हैं।
(4) घर में कभी भी भगवान की मूर्ति इस तरह नहीं रखनी चाहिए कि उनकी पीठ दिखाई दें। इसे अशुभ माना जाता है और उस घर में रहने वालों का दुर्भाग्य आ जाता है।

ये भी पढ़ेः एक लौंग बदल देगी आपकी किस्मत, ऐसे आजमाएं इस उपाय को

ये भी पढ़ेः सोए भाग्य को भी जगा देते हैं पान के ये टोटके

ये भी पढ़ेः नहाते समय करें ये उपाय, सर्दियों में निखर उठेंगे स्किन और बाल

(5) कभी भी पूजा स्थल में एक ही भगवान की दो प्रतिमाएं रखना अच्छा नहीं होता। खास तौर पर जब दोनों आस-पास या आमने-सामने हो। ऐसा होने पर उस घर में गृहक्लेश बना रहता है। सभी सदस्य आपस में एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो