तमाम बंदिशों के बाजवूद 33 साल की अमीराह अल तावील पहली ऐसी महिला हैं जो मॉडर्न लुक में रहना पसंद करती हैं।
सऊदी अरब। महिलाओं पर तरह-तरह की बंदिशों के लिए आए दिन सुर्खियों में रहने वाले देश सऊदी अरब में वहां की प्रिंसेस बिना हिजाब के घूमती हैं। तमाम बंदिशों के बाजवूद 33 साल की अमीराह अल तावील पहली ऐसी महिला हैं जो मॉडर्न लुक में रहना पसंद करती हैं।
सऊदी अरब की राजकुमारी अमीराह की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसकी खास वजह है उनका तमाम बंदिशों के बीच भी मॉडर्न लुक में रहना। अमीराह यूरोपियन स्टाइन के कपड़े पहनती हैं लेकिन उनमें भी पारम्परिक टच दिखाई देता है।
इतना ही नहीं अमीराह खुद ड्राइव भी करती हैं। आपको बता दें महिलाओं के गाड़ी चलाने की अनुमति को लेकर यहां खासा विवाद हो चुका है। अपनी मॉडर्न और सोशल लाइफ की वजह से भी राजकुमारी सुर्खियों में रहती हैं।
अमीराह दुनियाभर में घुम चुकी हैं और लोगों की मदद कर चुकी हैं। उन्होंने सोमालिया के लोगों की मदद की है, वहीं पाकिस्तान में बाढ़ पीडि़तों को भी सहारा दिया है। अफ्रीका में सड़क पर रहने वाले लोगों के लिए उन्होंने घर बनवाए हैं।