scriptम्यांमार सीमा चौकी पर हमला बोलने वाले 30 हमलावर ढेर | 30 attackers killed in the attack of myanmar border post | Patrika News

म्यांमार सीमा चौकी पर हमला बोलने वाले 30 हमलावर ढेर

Published: Oct 18, 2016 03:13:00 pm

म्यांमार के पश्चिमी रखाइन राज्य के सीमावर्ती इलाके में सेना से मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित 30 हमलावरों को मार गिराया गया।

30 attackers killed

30 attackers killed

म्यांमार। म्यांमार के पश्चिमी रखाइन राज्य के सीमावर्ती इलाके में सेना से मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित 30 हमलावरों को मार गिराया गया। 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

सोमवार को उप गृह मंत्री जनरल आंग सो ने बताया कि नौ अक्टूबर को बंदूकधारियों ने माउंगता स्थित सीमा चौकियों पर हमला किया था। इस मुठभेड़ में पांच सैनिकों की भी मौत हो गई थी।

राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार यह हमला होविस्तोहर के नेतृत्व वाले अका मुल मुजाहिदीन संगठन ने किया था। इसका रोङ्क्षहग्या सॉलिडैरिटी आर्गनाइजेशन (आरएसओ) के आंतकी संगठन से भी संबंध है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि इस सुनियोजित हमले के लिए विदेशी आतंकी संगठनों ने आर्थिक मदद भी की थी। हमले का उद्देश्य सीमावर्ती माउंगता और बुथी तांग इलाके पर कब्जा करना था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो