भारतीय खिलाड़ियों ने कई ऐसे विश्व कीर्तिमान बनाए जो
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बनाए गए। इस दौरान जो भी रिकॉर्ड बने
धोनी उन सब के साक्षी रहे…
dhoni
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने सफल कप्तानी भरे सफर को अलविदा कह चुके हैं। अपनी कप्तानी के दौरान धोनी ने भारत को ख़ुशी मनाने और गर्व करने के कई मौके दिए। वो भारत के एकलौते ऐसे कप्तान रहे जिन्होंने ICC के तीन सबसे बड़े टूर्नामेंट में भारत को विजयी बनाया।
इस दौरान वो कई ऐसे विश्व कीर्तिमानों का हिस्सा रहे जो विश्व क्रिकेट में अनुकरणीय रहे। भारतीय खिलाड़ियों ने कई ऐसे विश्व कीर्तिमान बनाए जो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बनाए गए। इस दौरान जो भी रिकॉर्ड बने धोनी उन सब के साक्षी रहे। भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए कुछ विश्व रिकॉर्ड ऐसे थे जब धोनी एक बल्लेबाज के तौर पर नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े थे। यह अपने आप में अभूतपूर्व था।
देखिए वो कीर्तिमान जब धोनी क्रीज के दूसरी छोर पर थे मौजूद-
युवराज के 6 छक्के-
विश्व क्रिकेट के पहले विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। मजे की बात यज रही कि इस दौरान एमएस धोनी एक कप्तान और बल्लेबाज के रूप में क्रीज की दूसरी ओर खड़े थे।
सचिन का 50वां टेस्ट शतक- इस ऐतिहासिक कीर्तिमान के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी क्रीज के दूसरे छोर पर थे। सचिन का एकदिवसीय दोहरा शतक-
सचिन ने ग्वालियर के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मैचों का पहला दोहरा शतक बनाया, इस क्षण के साक्षी भी धोनी ही बने जब वो नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर मौजूद थे।
रोहित शर्मा का दोहरा शतक-
साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपना पहला दोहरा शतक जमाया, इस पल के साझीदार महेंद्र सिंह धोनी ही बने.। इस वक्त वो दूसरे छोर पर मौजूद थे।