scriptचैंपियंस ट्राफी हॉकीः भारत ने जापान को 10-2 से रौंदा | Patrika News

चैंपियंस ट्राफी हॉकीः भारत ने जापान को 10-2 से रौंदा

Published: Oct 21, 2016 03:09:00 am

भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया में शुरू हुई चैंपियंस ट्राफी का शानदार आगाज करते हुए जापान को 10-2 से शिकस्त दी।

the National Sports Day yesterday

Goodwill hockey match held at the National Sports Day yesterday

मलेशिया। भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया में शुरू हुई चैंपियंस ट्राफी का आगाज शानदार जीत के साथ किया है। भारत ने यहां कप्तान रूपिंदर पाल सिंह के 6 गोल की बदौलत जापान को 10-2 से शिकस्त दे दी। भारत को अब अपना अगला मुकाबला 22 अक्टूबर को साउथ कोरिया के साथ और 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। 

कप्तान और गोलकीपर पी श्रीजेश की अनुपस्थिति में कप्तान बनाए गए रूपिंदर पाल सिंह ने अपने पहले ही मैच में शानदार खेल दिखाया और जापान को पूरी तरह से मैच में लौटने का मौका नहीं दिया। अपने शानदार ड्रेक फ्लिक के लिए प्रसिद्ध रूपिंदर पाल सिंह और साथी खिलाड़ियों ने पूरे मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी। 

पहले क्वार्टर में ही जापान भारतीय टीम के आक्रामक खेल के आगे दबाव में दिखी। चौथे क्टवार्टर तक भारतीय टीम ने जापान को नेस्तोनाबूत कर दिया और 10-2 से पहला मैच जीतकर अपनी शानदार फार्म का नजारा पेश किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो