script

कानपुर टेस्ट: इन दो भारतीयों ने 44 साल बाद बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Published: Sep 25, 2016 12:21:00 pm

इन दो भारतीयों ने 44 साल बाद बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, इन 10 भारतीय जोडिय़ों को जमाना करता है सलाम….

Murali Vijay-Cheteshwar Pujara

Murali Vijay-Cheteshwar Pujara

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अनोखे कीर्तिमान बन रहे हैं। इस मैच में पुजारा और मुरली विजय ने 44 साल बाद दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ऐसा कारनामा कर दिखाया जो टेस्ट इतिहास में अभी तक सिर्फ तीन बार हुआ। इस मैच की तीसरी पारी चल रही है। किसी टेस्ट मैच में दूसरे विकेट के लिए तीन शतकीय भागीदारियां होने का यह टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ तीसरा मौका है।

इससे पहले ऐसा कारनामा 1953 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए लॉर्ड्स टेस्ट मैच में तथा 1972-73 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में हुए टेस्ट मैच में हुआ था। इसका मतलब टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा 44 साल बाद हुआ।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत की तरफ से मुरली विजय (65) और चेतेश्वर पुजारा (62) ने दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की भागीदारी की थी। इसके बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी में टॉम लाथम ( 58) और केन विलियम्सन (75) ने दूसरे विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी की।

अब भारत की दूसरी पारी में विजय (64 नाबाद) और चेतेश्वर पुजारा (50 नाबाद) दूसरे विकेट के लिए अविजित 107 रन जोड़ चुके हैं। इस तरह इस रिकॉर्ड में विजय और पुजारा ने दो बार योगदान दिया है।

टीम इंडिया की इन 10 बेहतरीन जोडिय़ों को जमाना करता है सलाम

1. वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर पारी:- 23, नाबाद:- 00, रन:- 1560, औसत: 67.82 सर्वश्रेष्ठ साझेदारी:- 336, शतकीय साझेदारी:- 4, अर्धशतकीय साझेदारी:- 5

2. सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर, पारी:- 71, नाबाद:- 3, रन:- 4173, औसत:- 61.36, सर्वश्रेष्ठ साझेदारी:- 281, शतकीय साझेदारी:- 12, अर्धशतकीय साझेदारी:- 16

3. राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग, पारी:- 58, नाबाद:- 2, रन:- 3383, औसत:- 60.41, सर्वश्रेष्ठ साझेदारी:- 410, शतकीय साझेदारी:- 10, अर्धशतकीय साझेदारी:- 11

4. चेतेश्वर पुजार और मुरली विजय, पारी:- 28 नाबाद:- 00, रन:- 1689, औसत:- 60.32, सर्वश्रेष्ठ साझेदारी:- 370, शतकीय साझेदारी:- 4, अर्धशतकीय साझेदारी:- 9

5. मोहम्मद अजहरूद्दीन और सचिन तेंदुलकर, पारी:- 42, नाबाद:- 1, रन:- 2385, औसत:- 58.17, सर्वश्रेष्ठ साझेदारी:- 222, शतकीय साझेदारी:- 9, अर्धशतकीय साझेदारी:- 5

6. दिलीप वेंगसरकर और गुंडप्पा विश्वनाथ, पारी:- 32, नाबाद:- 3, रन:- 1638, औसत:- 56.48, सर्वश्रेष्ठ साझेदारी:- 210, शतकीय साझेदारी:- 5, अर्धशतकीय साझेदारी:- 7

7. मोहिंदर अमरनाथ और सुनील गावस्कर, पारी:- 44, नाबाद:- 1, रन:- 2366, औसत:- 55.02, सर्वश्रेष्ठ साझेदारी:- 224, शतकीय साझेदारी:- 10, अर्धशतकीय साझेदारी:- 7

8. राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर, पारी:- 47, नाबाद:- 1, रन:- 2530, औसत:- 55, सर्वश्रेष्ठ साझेदारी:- 314, शतकीय साझेदारी:- 7, अर्धशतकीय साझेदारी:- 9

9. चेतन चौहान और सुनील गावस्कर, पारी:- 60, नाबाद: 3, रन:- 3127, औसत:- 54.85, सर्वश्रेष्ठ साझेदारी:- 213, शतकीय साझेदारी:- 11, अर्धशतकीय साझेदारी:- 10

10. रवि शास्त्री और दिलीप वेंगसरकर, पारी:- 33, नाबाद:- 2, रन:- 1690, औसत:- 54.51, सर्वश्रेष्ठ साझेदारी:- नाबाद 298, शतकीय साझेदारी:- 3, अर्धशतकीय साझेदारी:- 10


ट्रेंडिंग वीडियो