scriptगरुण पुराण: 9 दिसंबर तक न करें ये काम, हो सकता है नुकशान | 9 december tak na karen ye kaam | Patrika News

गरुण पुराण: 9 दिसंबर तक न करें ये काम, हो सकता है नुकशान

Published: Dec 07, 2016 04:58:00 pm

Submitted by:

राहुल

गरुड़ पुराण के अंर्तगत हम आपको एक अहम जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिए
अति महत्वपूर्ण है। दरअसल 5 दिसंबर की शाम पंचक से लग गया है..

9 december tak na karen ye kaam

9 december tak na karen ye kaam

भारत की एक अपनी सनातन परंपरा है, जिसमें कई तरह से पुराण और नीतियां समाहित हैं जैसे गरुण पुराण, विदुर नीति, चाणक्य नीति, रावण संहिता इत्यादि!

गरुड़ पुराण के अंर्तगत हम आपको एक अहम जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिए अति महत्वपूर्ण है। दरअसल 5 दिसंबर की शाम पंचक से लग गया है। इस योग में कई शुभ कार्यों की मनाही है। ज्योतिष शास्त्र में गरुण पुराण के अऩुसार इस दौरान कोईशुभ काम नहीं किया जाता। इसके अलावा कुछ काम तो ऐसे भी हैं जिन्हें करने की बिलकुल मनाही है।

Image result for गरुण पुराण
कई ज्योतिषाचार्यों का तो यह भी मानना है कि अगर पंचक काल में कोई कार्य करना जरूरी हो तो उसे धनिष्ठा नक्षत्र के अंत, शतभिषा नक्षत्र के मध्य, पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के प्रारंभ और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के अंत की 5 घड़ी का समय छोड़कर शेष समय मेंकिया जा सकता है, लेकिन इस समय को ध्यान रखने के लिए खास सावधानी बरतनी चाहिए।


1- घर में एकत्र न करें ईंधन-

Related image
पंचक के दौरान जिस समय घनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घास, लकड़ी आदि ईंधन एकत्रित नही करना चाहिए, इससे अग्नि का भय रहता है।

2- दक्षिण दिशा में न करें यात्रा-

Image result for दक्षिण दिशा में न करें यात्रा
पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नही करनी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा, यम की दिशा मानी गई है।

3- ना बनायें घर की छत-

Image result for घर की छत
पंचक के दौरान जब रेवती नक्षत्र चल रहा हो, उस समय घर की छत नहीं बनाना चाहिए, ऐसा विद्वानों का मत है। इससे धन हानि और घर में क्लेश होता है।

4- ना बनाएं चारपाई-

Related image
पंचक में चारपाई बनवाना भी अशुभ माना जाता है। विद्वानों के अनुसार ऐसा करने से कोई बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

5- शव का अंतिम संस्कार इस प्रकार करें-

Image result for शव का अंतिम संस्कार
पंचक में शव का अंतिम संस्कार नही करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पंचक में शव का अन्तिम संस्कार करने से उस कुटुंब में पांच मृत्यु और हो जाती है। यदि परिस्थितीवश किसी व्यक्ति की मृत्यु पंचक अवधि में हो जाती है, तो शव के साथ पांच पुतले आटे या कुश (एक प्रकार की घास) से बनाकर अर्थी पर रखें और इन पांचों का भी शव की तरह पूर्ण विधि-विधान से अंतिम संस्कार करें, तो पंचक दोष समाप्त हो जाता है। ऐसा गरुड़ पुराण में लिखा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो