scriptOMG:रोजाना फ्लाइट से आॅफिस जाता है ये शख्स, इसके लिए चुकाने होते है इतने पैसे | A man who takes a plane to work every day | Patrika News

OMG:रोजाना फ्लाइट से आॅफिस जाता है ये शख्स, इसके लिए चुकाने होते है इतने पैसे

Published: Jul 15, 2017 07:25:00 pm

रोजाना फ्लाइट से आॅफिस जाता है ये शख्स, इसके लिए चुकाने होते है इतने पैसे

Curt

Curt

नई दिल्ली। अगर हम आपको ये कहें कि कोई शख्स प्रतिदिन फ्लाइट से आॅफिस जाता है तो क्या आप हमारी बात पर विश्वास करोगे। नहीं ना, लेकिन यह सच है। जी हां अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में रहने वाला एक शख्स रोज फ्लाइट से आॅफिस जाता है। इस शख्स का नाम है कर्ट वोन बडिन्स्की।

कर्ट पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है और वे एक टेक कंपनी के को-फाउंडर भी है। बता उनका आॅफिस सैन फ्रांसिस्को में है। उन्हें अपने आॅफिस आने जाने के लिए 6 घंटे का वक्त लगता है। वे अपने आॅफिस आने के लिए फ्लाइट का इस्तेमाल करते है। इसके किराए के तौर पर उन्हें हर महीने करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च करने होते हैं। कर्ट ने सिंगल-इंजिन टर्बोप्रोप एयरप्लेन की सर्विस ले रखी है। इस सर्विस में वे इतने ही रुपए में अनलिमिटेड ट्रैवल कर सकते हैं।

आपको बता दें कर्ट सप्ताह में पांच दिन आॅफिस जाते है और फ्लाइट लेने के लिए उन्हें घर से एयरपोर्ट तक कुछ ड्राइविंग भी करनी पड़ती है। लेकिन उन्हें फ्लाइट लेने के दौरान सामान्य सुरक्षा जांच से नहीं गुजरना पड़ता। वे सीधे पार्किंग से प्लेन में बैठ सकते है। मैकेनिकल इंजीनियर कर्ट का कहना कि फ्लाइट में ट्रैवलिंग के दौरान वे अपना काम भी कर लेते है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो