scriptजदयू और राजद में तू-तू, मैं-मैं जारी | you and me will continue in rjd, jdu | Patrika News

जदयू और राजद में तू-तू, मैं-मैं जारी

Published: Jul 20, 2017 10:18:00 pm

Submitted by:

Iftekhar

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन में रहकर भ्रष्टाचार से आखें मूंद चुके हैं। उन्होंने पूछे जाने पर कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो भाजपा जदयू को समर्थन देने को तैयार है।

Lalu Nitish

Lalu Nitish

पटना: सत्तारूढ़ महागठबंधन में तेजस्वी विवाद पर कुछ भी ठीक नहीं दिख रहा। जदयू प्रवक्ताओं ने अब राजद नेता शिवानंद तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। तिवारी ने कहा था कि संदेह हो रहा है कि नीतीश भाजपा के साथ जाना चाहते
हैं। जदयू प्रवक्ताओं ने तिवारी को आस्तीन का सांप कह डाला। राजीव रंजन ने कहा कि तिवारी जिसके साथ रहते हैं उसका सर्वनाश कर डालते हैं। नीरज कुमार ने कहा कि तिवारी जिस थाली में खाते उसी में 72 छेद कर डालते हैं। 

नीतीश कुमार पर भाजपा का हमला
राजनीति से उन्होनें सन्यास ले लिया तब मोक्ष की ओर बढ़ें। वरना जदयू राजनीतिक पिंडदान भी करना जानता है। इस बीच भाजपा नीतीश कुमार पर हमलावर बनी हुई है। नितिन नवीन ने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता के लिए समझौता कर लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन में रहकर भ्रष्टाचार से आखें मूंद चुके हैं। उन्होंने पूछे जाने पर कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो भाजपा जदयू को समर्थन देने को तैयार है। बाकी सब केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है।

चारा घोटाला
सीबीआई कोर्ट में लालू प्रसाद की पेशी
रांची। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के चार मामलों में गुरुवार को रांची स्थित सीबीआई के अलग-अलग कोर्ट में पेश हुए। लालू प्रसाद आज देवघर कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े आरसी 64ए/08, चाईबासा कोषागार के आरसी 68ए/96, दुमका कोषागार के आरसी 38/96 और डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े आरसी 47ए/96 मामले में अदालत में पेश हुए।
 
शशिभूषण शर्मा की हुई गवाही
लालू प्रसाद के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि आरसी 64ए/96 मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में एक गवाह की गवाही हुई। वहीं आरसी 68ए/96 मामले में विशेष न्यायाधीश एसएस प्रसाद की अदालत में भी लालू प्रसाद की ओर से एक गवाह का बयान दर्ज किया गया। इन दोनों मामले में आज दो लोगों की गवाही होनी थी, लेकिन सिर्फ एक गवाह शशिभूषण शर्मा ने गवाही दी। 

21 और 22 को भी होगी पेशी
कल दो अन्य गवाहों का बयान इन दोनों कांडों में अदालत में दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा लालू प्रसाद डोरंडा और दुमका कोषागार से जुड़े मामले में भी सीबीआई की विशेष अदालत में उपस्थित हुए। 21 व 22 जुलाई को भी लालू प्रसाद इन मामलों में अदालत में पेशी के लिए उपस्थित रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो