scriptरामदेव नहीं अब नीतीश के देखिए राजनीतिक योगासन | Nitish Kumar yadav political twist yoga exercise | Patrika News

रामदेव नहीं अब नीतीश के देखिए राजनीतिक योगासन

Published: Jul 28, 2017 05:13:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

राजनीतिक गलियारों में अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इस बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक फनी तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की है।

Nitish Kumar

Nitish Kumar

नई दिल्ली। राजनीतिक गलियारों में अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इस बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक फनी तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की है। इस तस्वीर में नीतीश के सात आसन दिखाए गए हैं। जिनमें उनका पूरा राजनीतिक करियर समाया हुआ है। इस तस्वीर में नीतीश के 1994 में लालू यादव के साथ समता पार्टी के गठन से लेकर अब दोबारा एनडीए के साथ गठजोड़ करने को जिम्नास्टिक की अलग-अलग आसनों के साथ दिखाया गया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 


ये हैं नीतीश के 7 राजनीतिक आसन

No automatic alt text available.

आसन-1
1994 में नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू यादव द्वारा गठित की गई समता पार्टी का हिस्सा बने थे। इस आसन में नीतीश अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर करके खड़े हैं। 
No automatic alt text available.

आसन-2
1996 में समता पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ पार्टी गठबंधन किया। इस आसन में नीतीश दोनों हाथ ऊपर और दाएं पैर को बाएं पैर पर रखकर खड़े हैं। 

Image may contain: 1 person, smiling

आसन-3
2005 से 2013 में नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में शासन किया। इस आसन में नीतीश कुमार बाएं हाथ और पैर पर तिरछे खड़े हैं। 

No automatic alt text available.

आसन-4 
2013 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होने पर नीतीश भाजपा से नाराज हो जाते हैं। इस आसन में नीतीश दाएं हाथ पर तिरछे खड़े हैं। 

No automatic alt text available.

आसन-5
2014 में पीएम मोदी नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को तोडऩे की कोशिश करते हैं। इस पर नीतीश कुर्सी पर अधिकार जमाने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देते हैं। इस आसन में नीतीश बाएं पैर के घुटने को मोड़कर खड़े हैं। 

No automatic alt text available.

आसन-6
2015 में नीतीश कुमार, लालू यादव के साथ गठबंधन बनाते हैं और मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करते हैं। इस चुनाव में आरजेडी ज्यादा सीटें जीतती हैं। इस आसन में नीतीश कुमार दोनों हाथों को जमीन पर टिकाकर उल्टे खड़े हैं।

Image may contain: one or more people and text

आसन-7
2017 में नीतीश कुमार लालू से गठबंधन तोड़कर एनडीए के समर्थन से दोबारा बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं। इस आसन में नीतीश कुमार दोनों हाथों को जोड़कर सिर के सहारे जमीन पर आराम से उल्टे खड़े हैं। साथ ही पीएम मोदी की भी योगा करती हुई तस्वीर है। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो