scriptक्या नवाज शरीफ और लालू यादव की राजनीतिक ‘कुंडली’ एक है, जानिए | know how the political 'horoscope' of Nawaz Sharif and Lalu Yadav is same | Patrika News

क्या नवाज शरीफ और लालू यादव की राजनीतिक ‘कुंडली’ एक है, जानिए

Published: Jul 28, 2017 06:55:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

नवाज शरीफ और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव की कुंडली एक जैसी है। इसका मुख्य कारण दोनों का भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी पाए जाने के बाद अपने पदों से इस्तीफा देना है।

Lalu Nawaz

Lalu Nawaz

नई दिल्ली। पाकिस्तान में भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि नवाज शरीफ और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव की कुंडली एक जैसी है। इसका मुख्य कारण दोनों का भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी पाया जाना है। भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी पाए जाने के बाद दोनों ही नेताओं को अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ा है। नवाज शरीफ को जहां प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है, वहीं लालू यादव को सांसद पद से इस्तीफा देना पड़ा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किन कारणों से नवाज शरीफ और लालू यादव की राजनीतिक कुंडली एक जैसी है। 

नवाज शरीफ जैसे भ्रष्ट पीएम से छुटकारा पाने के बाद पाक की जनता खुश, देखें वीडियो-

दोनों को तकरीबन एक ही साथ सत्ता से हाथ धोना पड़ा
सालों से सत्ता का स्वाद चख रहे नवाज शरीफ और लालू यादव को लगभग एक ही साथ सत्ता से हाथ धोना पड़ा है। परिवार और खुद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद लालू बुधवार को बिहार की सत्ता से बाहर हुए हैं। वहीं, पनामा पेपर लीक मामले में भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने के बाद नवाज शरीफ को शुक्रवार को पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा है। 

nawaz sharif with family के लिए चित्र परिणाम
दोनों पर ही भ्रष्टाचार का आरोप
एक दिन के अंतर पर सत्ता गंवाने वाले लालू यादव और नवाज शरीफ, दोनों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। दोनों ही नेताओं पर आय से अधिक संपत्ति और अवैध रूप से संपत्ति जमा करने के आरोप लगे हैं। 

lalu yadav with family के लिए चित्र परिणाम

दोनों के बेटे-बेटी भी लपेटे में
भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सत्ता गंवाने वाले लालू यादव और नवाज शरीफ के बेटों-बेटी भी इसके लपेटे में आए हैं। लालू यादव के साथ पत्नी राबड़ी देवी, बेटों तजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, बेटी मीसा यादव और दामाद शैलेष पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वहीं, नवाज शरीफ के बेटों हुसैन और हसन, उनकी बेटी मरियम नवाज पर भी पनामा पेपर लीक मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

दोनों ही अब कभी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद अदालत ने दोनों ही नेताओं पर भविष्य में चुनाव लडऩे पर रोक लगा दी है। अब यह दोनों नेता अपने जीवनकाल में कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। 

लालू यादव और उनके परिवार की विवादित संपत्ति का ब्योरा
1- फार्म संख्या-16, पालम फाम्र्स, बिजवासन, दिल्ली।
2- 1088, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी
3- जलालपुर में 9 प्लॉट, पीएस दानापुर, पटना
4- जलालपुर में 3 प्लॉट, पीएस दानापुर, पटना
5- पटना में निर्माणाधीन मॉल और तेजस्वी का पेट्रोल पंप

नवाज शरीफ और उनके परिवार की विवादित संपत्तियां
1- लंदन में 4 अपार्टमेंटस में फ्लैट।
2- गल्फ स्टील मिल। 
3- कतारी लेटर
4- ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड में 4 कंपनियां।
5- कई विदेशी कंपनियों में हिस्सेदारी।

दोनों की आयु में मात्र डेढ़ वर्ष का अंतर
नवाज शरीफ और लालू यादव दोनों ही हमउम्र हैं। दोनों की आयु में करीब डेढ़ वर्ष का अंतर है। लालू यादव का जन्म 11 जून 1948 को हुआ, वहीं नवाज शरीफ का जन्म 25 दिसंबर 1949 को हुआ है।