scriptनेहरू पर अमित शाह से भिड़े दिग्विजय सिंह | congress leader digvijay singh counter Bjp president Amit Shah comment on pt.Nehru | Patrika News
राजनीति

नेहरू पर अमित शाह से भिड़े दिग्विजय सिंह

काकोरी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर दिग्विजय को पलटवार करना महंगा पड़ गया, क्योंकि ट्विटर पर ऐसा करना उनके खिलाफ गया।

Aug 14, 2016 / 03:31 pm

Dhirendra

Digvijay singh

Digvijay singh

नई दिल्ली. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पं. नेहरू पर कटाक्ष करना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को नागवार गुजरा। उन्होंने पलटवार करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और शाह पूछा कि अगर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया तो मोदी भारत को सुपरपावर बनाने का सपना किस आधार पर देख रहे हैं?

शाह ने कहा था… 70 साल में देश का विकास नहीं हुआ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को भारत पर्व कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के काकोरी में थे। वहां पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि हमें आज़ादी मिले 70 साल हो गए है, लेकिन देश में कोई विकास नहीं हुआ है, क्योंकि 60 साल से एक ही पार्टी सत्ता में रही है। शाह ने ये बातें वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के चुनाव के मद्देनजर कही थी। उनका यह भी कहना था कि सपा और बसपा समुदाय विशेष का ही ख्याल रख सकती है।

दिग्गविजय का पलटवार… मूर्ख बनाना मोदी और शाह से सीखें

दिग्विजय सिंह ने शाह को जवाब ट्विट के माध्यम से दिया। उन्होंने सिलसिलेवार तीन ट्विट में कहा कि लोगों को कैसे मूर्ख बनाना है, ये कोई मोदी और अमित शाह से सीखे। वो इस कला में माहिर हैं। अगर कांग्रेस ने पिछले 60 साल में कुछ नही किया तो मोदी कैसे भारत के सुपरपावर होने का दावा कर रहे हैं। वसूली करने वाला और हत्या के मामले में अभियुक्त व्यक्ति स्वतंत्रता संग्राम और देश के निर्माण पर नेहरू गांधी परिवार पर सवाल उठा रहा है।

उल्टा पड़ा ट्विट … सोशल पर ट्विटरिस्टों का जवाबी हमला

https://twitter.com/digvijaya_28/status/764707445289652224



https://twitter.com/digvijaya_28/status/764707403241779200



https://twitter.com/digvijaya_28/status/764705685573599232


Home / Political / नेहरू पर अमित शाह से भिड़े दिग्विजय सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो