script

सिन्धु बनी अफसर, मुख्यमंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र 

Published: Jul 28, 2017 01:44:00 pm

फाइनल में सिन्धु को फ़्रांस की केरोलिना मर्लिन से हारकर सिल्वर पर ही संतोष करना पड़ा था।

N. CHNDRABABU NAYDU

N. CHNDRABABU NAYDU

नई दिल्ली : रियो ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पीवी सिन्धु को आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी अधिकारी बनाया गया। आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरूवार को सिन्धु को उनका नियुक्ति पत्र सौंपा। ट्विटर पर फोटो अपलोड करते हुए नायडू ने लिखा कि सिन्धु को उनका नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है, आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से उन्हें ग्रुप 1 की नौकरी दी गयी है। हम आशा करते हैं कि सिन्धु देश के लिए और खुशियां लेकर आयेंगी।सिन्धु ने जवाब में मुख्यमंत्री नायडू को धन्यवाद दिया। 

फाइनल में सिन्धु को फ़्रांस की केरोलिना मर्लिन से हारकर सिल्वर पर ही संतोष करना पड़ा था। ओलम्पिक में पदक जीतने के बाद सिन्धु पर इनामों कि बारिश की गयी थी। सिन्धु को इनमा देने वालों में मध्य प्रदेश सरकार, तेलांगना सरकार, फुटबॉल फेडरेशन बेडमिन्टन एशोशियेसन सबने अपने तरीके से सिन्धु का सम्मान किया था।
इनाम उन्हें बीएमडब्ल्यू कार भी मिली है। कर्णम मल्लेश्वरी एम.सी. मेरिकोम. साइना नेहवाल, और साक्षी मलिक के साथ सिन्धु भारत की पांचवी महिला हैं जिन्होंने ओलम्पिक में पदक जीता है।

ट्रेंडिंग वीडियो