scriptराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक अनरजिस्टर्ड संगठनः दिग्विजय सिंह | RSS Is An Unregisterd Organization Says Digvijay Singh | Patrika News
विविध भारत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक अनरजिस्टर्ड संगठनः दिग्विजय सिंह

दिग्विजय ने कहा कि क्योंकि गैर-पंजीकृत संगठन आरएसएस किसी अधिनियम के तहत
नहीं आता है, इसलिए यह धन कहां जाता है इसका खुलासा आरएसएस को करना चाहिए

Jul 24, 2016 / 03:01 pm

Abhishek Tiwari

digvijay singh

digvijay singh

पणजी। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक गैर-पंजीकृत संस्था है और उन्होंने इस संगठन को वार्षिक रूप से मिलने वाले धन की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा, विशेष रूप से गुरु पूर्णिमा को मिलने वाले धन की।

एक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि एक गैर पंजीकृत संगठन को प्रतिबंधित करने का कोई सवाल ही नहीं है… आपने बार-बार आरएसएस को प्रतिबंधित करने की मांग की है, आपको पता है आरएसएस पंजीकृत संगठन नहीं है। उन्होंने कहा कि वे (आरएसएस) गुरु पूर्णिमा को बड़ी राशि एकत्र करते हैं, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं होता। गुरु दक्षिणा के रुप में आरएसएस को कितना धन मिलता है? उसका क्या कभी कोई हिसाब लिया गया है?

दिग्विजय ने कहा कि क्योंकि गैर-पंजीकृत संगठन आरएसएस किसी अधिनियम के तहत नहीं आता है। यह धन कहां जाता है? इसका खुलासा आरएसएस को करना चाहिए। गुजरात के उना में मृत गाय की चमड़ी उतारने पर दलितों की पिटाई के मामले पर सवाल करने पर, दिग्विजय ने दावा किया कि हमले के लिए जिम्मेदार संगठन भी पंजीकृत नहीं है और उसके सदस्य स्थानीय पुलिस की शह से धन उगाहने वाले गुंडे हैं।

उन्होंने कहा कि आप ऐसे संगठन को कैसे प्रतिबंधित कर सकते हैं? पंजीकृत संगठन कहां हैं? क्या उन्हें कानून के तहत नैतिक पुलिसिंग का अधिकार दिया गया है? क्या उनके पास जिसे मन में आए पीटने का अधिकार है?

Home / Miscellenous India / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक अनरजिस्टर्ड संगठनः दिग्विजय सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो