scriptमहानगर में जर्जर इमारत का हिस्सा ढहा, दो मरे | Shabby building collapses in Mahanagar, two dead | Patrika News

महानगर में जर्जर इमारत का हिस्सा ढहा, दो मरे

locationकोलकाताPublished: Jul 26, 2017 05:26:00 am

महानगर की  इंडियन मिरर स्ट्रीट में मंगलवार की दोपहर दो मंजिला जर्जर भवन का हिस्सा ढह गया। मलबे

kolkata

kolkata

कोलकाता।महानगर की इंडियन मिरर स्ट्रीट में मंगलवार की दोपहर दो मंजिला जर्जर भवन का हिस्सा ढह गया। मलबे की चपेट में आकर एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में राहत व बचाव एजेंसियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

बचाव एजेंसियों के मुताबिक मृतकों की पहचान हंसा साव (20) व हिमाद्री पहाड़ (38) के रूप में हुई है। हंसा उसी इमारत की रहने वाली थी जबकि हिमाद्री अशोकनगर का रहने वाला था। वह जर्जर मकान में स्थित एक कम्पनी में एकाउंटेंट था। मेयर शोभन चटर्जी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते घटनास्थल पर दमकल, डीएमजी, पुलिस व निगम की टीम पहुंची। जान हथेली पर रखकर बचाव कार्य शुरू किया गया। इमारत के जर्जर होने का नोटिस पहले ही कई बार जारी किया गया था। निगम जर्जर इमारतों में रहने की इजाजत नहीं देगा। का.सं.

दोपहर में हुआ हादसा

कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 51 में 10 बी इंडियन मिरर स्ट्रीट स्थित दो मंजिला जर्जर इमारत बीते कई दिनों से जारी बारिश के कारण खतरनाक हो गई थी। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे इमारत का बरामदा और छत ढह गई। मलबे में दो जने फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व दमकल को सूचना दी। पुलिस, दमकल, आपदा प्रबंधन और निगम की टीम पहुंची। मलबे से लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

 इधर, खतरनाक इमारत का हिस्सा लगातार ढह रहा था। इस वजह से बचाव कार्य में समस्या हुई। गैस कटर की मदद से लोहे का दरवाजा काटा गया। पे लोडर की मदद से मलबा हटाया गया। खतरनाक हिस्से को गिरा दिया गया। आसपास के भवनों को खाली कराया गया। बचाव टीम को कड़ी मशक् कत के बाद मलबे में दबे हिमाद्री और हंसा मिले। दोनों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो