scriptआर जी कर में मिले डेंगू के लार्वा | Dengue larvae found in RG Kar | Patrika News

आर जी कर में मिले डेंगू के लार्वा

locationकोलकाताPublished: Jul 19, 2017 10:10:00 pm

आर जी कर अस्पताल से दो जगहों पर डेंगू के लार्वा मिले।
लार्वा  अस्पताल के पीछे की झाडिय़ों से मिले। निगम अस्पताल में बुधवार को
सफाई अभियान चलाएगा। अस्पताल प्रशासन को भी साफ सफाई करने को कहा है

kolkata news

kolkata news

कोलकाता. आर जी कर अस्पताल से दो जगहों पर डेंगू के लार्वा मिले। लार्वा अस्पताल के पीछे की झाडिय़ों से मिले। निगम अस्पताल में बुधवार को सफाई अभियान चलाएगा। अस्पताल प्रशासन को भी साफ सफाई करने को कहा है।

बरानगर व दक्षिण दमदम को देनी होगी सूचना दक्षिण दमदम व बरानगर पालिका इलाके में मच्छरजनित रोगों पर नियंत्रण के लिए मंगलवार को बोरो 1 के अधिकारियों, पार्षदों व दोनों पालिकाओं के चेयरमैन के साथ मेयर परिषद के सदस्य ने बैठक की। बैठक में तय किया गया कि निगम उन पालिकाओं को मच्छर दमन अभियान संबंधी मदद उपलब्ध कराएगा। निगम की ओर से टीम भी दी जाएगी। साथ ही पालिकाओं को कहा गया है कि वे नियमित रूप से मच्छर संबंधी जानकारी निगम को उपलब्ध कराएंा।

मेयर परिषद के सदस्य अतीन घोष ने बताया कि निगम के चार वार्ड उन दोनों पालिकाओं से सटे हुए है। उन दोनों पालिका क्षेत्र में इन दिनों मच्छरों का प्रभाव बढ़ा है। निगम ने सचेत होकर उनको मच्छर दमन अभियान में मदद का आश्वासन दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो