scriptकांग्रेस भड़काने का काम कर रही है : परनामी | Congress is working to instigate: Pranami | Patrika News

कांग्रेस भड़काने का काम कर रही है : परनामी

locationजयपुरPublished: Feb 16, 2016 06:03:00 am

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की ओर से आरक्षण को लेकर दिए
गए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा
है

jaipur news

jaipur news

जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की ओर से आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा है कि कांग्रेस भरतपुर-धौलपुर के लोगों को भ्रमित करने और उन्हें भड़काने का काम कर रही है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को बातचीत करते हुए परनामी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय इस मुद्दे पर चुप क्यों रहे? भाजपा की सरकार ने आते ही कदम उठाने शुरु कर दिए। कोर्ट में सकारात्मक पक्ष रखा।

देश में चर्चा के बाद हो निर्णय : प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई एक कार्यशाला में हिस्सा लेने आए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र फड़के ने मेनका गांधी की ओर से लिंग परीक्षण पर दिए बयान पर कहा कि डॉक्टर की राय अलग होती हैै और परिवार की राय अलग। इस मुद्दे पर देश में चर्चा होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो