scriptrecipies: दुनियाभर में मशहूर है यह रसभरी जलेबी, अब मिलेगी एप पर  | recipies: indian delicious mawa jalibi | Patrika News

recipies: दुनियाभर में मशहूर है यह रसभरी जलेबी, अब मिलेगी एप पर 

locationजबलपुरPublished: Jul 26, 2017 12:46:00 pm

Submitted by:

deepak deewan

 पर्यटन एप पर खोवा की जलेबी और मंगोड़ों की मिलेगी जानकारी

jalebi

jalebi

जबलपुर। खोवा की रसभरी जलेबी! नाम सुनते ही मुंह मेंं पानी आ जाता है। शहर की खोवा की यह लजीज जलेबी दुनिया भर में मशहूर है पर बाहर के अधिकांश लोगों को यह नहीं मालूम कि ये मिलती किन जगहों पर है? यह दिक्कत अब दूर हो रही है। जल्द ही खोवा की जलेबी एप पर भी मिल सकेगी। इसकी तैयारी शुरु हो चुकी है।

READ ALSO- 

मंगोड़ों के साथ खोवा जलेबी 
शहर की खोवा जलेबी बड़ी प्रसिद्ध है। कुछ जगहों पर बनने वाली जलेबी का स्वाद तो ऐसा है कि दूर-दूर से लोग इनका स्वाद लेने आते हैं। ऐसे ही शहर के फुुहारा में मिलने वाले मंगोड़ों की भी प्रसिद्धि है। जलेबी और मंगोड़ों से संबंधित जानकारी अब एप में भी मिलेगी। प्रस्तावित पर्यटन एप में यह जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पर्यटकों को जानकारी देने के लिए विशेष वेबसाइट भी तैयार की जा रही है। इतना ही नहीं, एप और वेबसाइट पर हर उस चीज की जानकारी होगी जो शहर में मशहूर हैं। प्रस्तावित मोबाइल एप पोर्टल से लिंक रहेगा। इसके माध्यम से टूरिस्ट बुकिंग भी करा सकेंगे। गाइड और गाड़ी भी एप के जरिए बुक किए जा सकेंगे।

READ ALSO- 

पर्यटकों को रोकने की कवायद
भेड़ाघाट, कान्हा, बांधवगढ, बरगी डेम आदि के कारण जबलपुर में खासे पर्यटन आते हैं पर ये यहां रुकते नहीं हैं बल्कि सीधे चले जाते हैं। ऐसे पर्यटकों को जबलपुर में रोककर शहर का पर्यटन व्यवसाय बढ़ाने के लिए यह कवायद की जा रही है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो