scriptइंडियन सुपर लीग: नीलामी में खिलाड़ियों पर खूब पैसा बरसा | ISL Draft 2017: more then 200 players participate in auction | Patrika News

इंडियन सुपर लीग: नीलामी में खिलाड़ियों पर खूब पैसा बरसा

Published: Jul 23, 2017 04:23:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे संस्करण के लिए रविवार को मुंबई में खिलाडिय़ों की नीलामी का आयोजन चल रहा है। इस नीलामी में करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Indian Super League

Indian Super League

मुंबई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे संस्करण के लिए रविवार को मुंबई में खिलाडिय़ों की नीलामी का आयोजन चल रहा है। इस नीलामी में करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आईएसएल के 2017-18 सीजन में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें जमशेदपुर एफसी और बेंगलुरु एफसी पहली बार खेलेंगी। अब तक नीलामी के 11 राउंड हो चुके हैं। इनमें फुटबॉल खिलाडिय़ों पर खूब पैसा बरस रहा है। आईएसएल के नियमों के अनुसार, एक टीम कम से कम 15 और अधिक से अधिक 18 खिलाड़ी ले सकती है। इन 18 खिलाडिय़ों में से 2 खिलाड़ी अंडर-21 में से होने चाहिए।


सबसे पहले जमशेदपुर ने लगाई बोली
आईएसएल के नियमों के अनुसार, इस बार सबसे पहले जमशेदपुर की टीम ने बोली लगाई। उसको यह मौका पहली बार लीग में हिस्सा लेने के कारण दिया गया। इस बार एक भी खिलाड़ी को रिटेन नहीं करने के कारण दिल्ली डायनामोज को दूसरे स्थान पर बोली लगाने का मौका दिया गया। नियमों को मुताबिक, बोली लगाने के लिए हर टीम के पास सिर्फ दो मिनट का मिलता है।


मुंबई सिटी एफसी की ओर से नीता अंबानी ने लगाई बोली
आईएसएल में अपनी टीम मुंबई सिटी एफसी के लिए रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने खिलाडिय़ों के लिए बोली लगाई। नीता अंबानी को खेलों का बहुत शौक है और उन्होंने सभी खेल लीगों में टीम खरीद रखी है। आईपीएल में भी रिलायंस ने मुंबई इंडियंस के नाम से टीम खरीद रखी है। आईपीएल-2017 में मुंबई इंडियंस ही विजेता बनी है। 
कई सितारे भी मौजूद
आईएसएल के चौथे संस्करण के लिए आयोजित नीलामी में कई फिल्मी सितारे भी पहुंचे। फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम ने भी नीलामी में हिस्सा लिया। ये दोनों अभिनेता आईएसएल में टीम के मालिक हैं। इसके अलावा भारतीय फुटबॉल जगत के कई स्टारों ने हिस्सा लिया। इसमें भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील क्षेत्री प्रमुख रहे। 

Image may contain: 5 people, people smiling, people sitting

अब तक बिके सबसे महंगे खिलाड़ी
नाम टीम कीमत
युगेनसन लिंगदेह कोलकाता 1 करोड़ 10 लाख 
अनस जमशेदपुर 1 करोड़ 10 लाख 
सुब्रत पॉल जमशेदपुर 87 लाख 
बलवंत सिंह मुंबई सिटी 65 लाख 
अरिनंदम भट्टाचार्य मुंबई सिटी 64 लाख 
रीनो एन्टो केरला ब्लास्टर्स 63 लाख 
नारायण दास गोवा 58 लाख 
अल्बिनो गोम्स दिल्ली डायनामोज 50 लाख 
महताब हुसैन जमशेदपुर 50 लाख 
जयेश राणे कोलकाता 49 लाख
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो