scriptअलगाव के बाद, करवा चौथ एक साथ नजर आए अरबाज-मलाइका | Arbaaz Khan and Malaika Arora Khan dine together on Karwa Chauth | Patrika News
बॉलीवुड

अलगाव के बाद, करवा चौथ एक साथ नजर आए अरबाज-मलाइका

मलाइका और अरबाज ने मिलकर अपने परिवार वालों के लिए डिनर पार्टी का आयोजन
रखा था। पार्टी में अमृता अरोड़ा और उनकी मां भी शामिल
हुई

Oct 21, 2016 / 07:32 pm

कमल राजपूत

Arbaaz-Malaika

Arbaaz-Malaika

मुंबई। लंबे समय से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर मीडिया में सुर्खियों में रहने वाले अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा करवा चौथ के दिन मुंबई के एक होटल में साथ नजर आए है। बताया गया कि मलाइका और अरबाज ने मिलकर अपने परिवार वालों के लिए डिनर पार्टी का आयोजन रखा था। इस पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और उनकी मां भी शामिल हुई। पार्टी लेट नाइट तक चली थी।

इस पार्टी में अमृता अपने पति शकील के साथ नजर आई। हालांकि डिनर पार्टी में साथ नजर आने वाले मलाइका-अरबाज होटल से अलग-अलग बाहर निकले। यहां तक कि दोनों अलग-अलग कार से अपने घर के लिए रवाना हुए। मलाइका की बहन अरबाज की गाड़ी में रवाना हुई। अरबाज और मलाइका काफी दिनों से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों की ब्रेकअप की खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।



आपको बता दें अरबाज के लंबी डेटिंग के बाद मलाइका ने साल 1998 में शादी कर ली थी। दोनों के एक बेटा अरहान है। इस साल की शुरुआत में अरबाज और मलाइका के बीच अनबन की खबरें आई थी, जिसके बाद मलाइका ने अरबाज बांद्रा में स्थित को घर को छोड़ दिया था। इसके बाद मार्च में दोनों स्टार्स ने अपने अलगाव की खबरों को जायज ठहराते हुए बयान जारी किया था।

उन्होंने कहा था, यह सच है कि हम दोनों एक दूसरे से अलग हो रहे हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि लोग इसका कुछ भी मतलब निकाले या कुछ भी सोच समझे। इस बारे में ख्हम दोनों ही यह निर्णय लेंगे कि आगे जिदंगी हम किस तरह बिताएंगे, लोगों को इस बारे में राय देने की जरूरत नहीं है। बता दें हाल ही में मलाइका और अरबाज ने सोशल मीडिया पर बिना एक दूसरे का नाम लिए काफी कमेंट किए थे।

Home / Entertainment / Bollywood / अलगाव के बाद, करवा चौथ एक साथ नजर आए अरबाज-मलाइका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो