scriptआधे चेहरे के साथ पैदा हुई लड़की, अमरीका में सर्जरी के बाद दिखती है ऐसी | Woman born with half face, undergoes surgery in America | Patrika News
दुनिया अजब गजब

आधे चेहरे के साथ पैदा हुई लड़की, अमरीका में सर्जरी के बाद दिखती है ऐसी

इनके शरीर में जो कमी भगवान छोड़ देते हैं, सर्जरी की मदद से उसे डॉक्टर पूरा करते हैं

Jul 23, 2017 / 10:22 am

अमनप्रीत कौर

woman with half face

woman with half face

दुनिया में शारीरिक विकृतियों के साथ कई बच्चे पैदा होते हैं। इनमें से जो जीवित रहते हैं उनके ​लिए डॉक्टर भगवान हो जाता है। इनके शरीर में जो कमी भगवान छोड़ देते हैं, सर्जरी की मदद से उसे डॉक्टर पूरा करते हैं। स्लोवाकिया की रहने वाली 30 साल की इवांका ​डेंसिसोवा गोल्डेनहेर सिंड्रोम से पीड़ित हैं। यह जन्मजात बीमारी है, जिसमें चेहरे के कई अंग पूरी तरह वकसित नहीं हो पाते और चेहरा अधूरा रह जाता है। इवांका के साथ भी कुछ ऐसा ही है।

वह पिछले 30 सालों से आधे चेहरे के साथ जिंदगी गुजार रही हैं। कई बार उनके मन में सुसाइड का ख्याल भी आया, लेकिन इवांका ने हिम्मत नहीं हारी। अपनी कमजोरी को दुनिया से छुपाते छुपाते उन्होंने जीवन के 30 साल गुजार लिए।

इवांका वकील हैं और अब चाहती हैं कि वह अपने चेहरे को सही आकार दे सकें। इसके लिए उन्होंने अमरीका में सर्जरी करवाई। अब उनकी एक सर्जरी सितंबर में होनी है। जिसके बाद इवांका का चेहरा भी पूरी तरह से बदल जाएगा। अपने आधे चेहरे को छुपाने के लिए इवांका लंबे बाल रखती है और उसे आगे करके चेहरो को ढंकती है। इतने सालों तक उन्‍होंने इसी तरीके से अपनी शक्‍ल दुनिया से छुपाए रखी।

इवांका को जो बीमारी है वह करीबन 25 हजार बच्‍चों में किसी एक को होती है। इसमें चेहरे के कान और आंख ज्‍यादा प्रभावित होते हैं। यह अपने क्रमानुसार बढ़ नहीं पाते। यही नहीं इसकी वजह से हार्ट, किडनी और फेफड़ों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

Home / Duniya Ajab Gajab / आधे चेहरे के साथ पैदा हुई लड़की, अमरीका में सर्जरी के बाद दिखती है ऐसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो