script26 साल की युवती ने 17 साल के लड़के का होटल में किया रेप, मामला दर्ज | 26 year old girl raped 17 year old boy in hotel room, FIR against girl registered | Patrika News

26 साल की युवती ने 17 साल के लड़के का होटल में किया रेप, मामला दर्ज

Published: Jul 12, 2016 04:19:00 pm

लड़की ही फेसबुक पर उससे चैटिंग और कॉल की पहल करती थी। लड़की ने उससे मिलने के लिए कई बार कहा था।

she is come simhastha the hotel has been tampered

she is come simhastha the hotel has been tampered

नई दिल्ली। हर मामला लड़की के साथ ही रेप हुआ हो, ऐसा नहीं होता। अक्सर बातचीत में कहा जाने वाला यह जुमला इस घटना में साबित हो गया। यहां एक 26 साल की लड़की ने 17 साल के लड़के से यौन संबंध बनाए। शुरूआत में लड़की के रेप का लग रहा यह मामला जांच में उलटा निकला।

दिल्ली के वसंत कुंज के नॉर्थ थाने इलाके में पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक लड़के ने महिपालपुर के होटल के रूम में लड़की से बलात्कार किया है। जिस लड़की ने पुलिस को फोन किया उसने बताया कि वह बाथरूम से कॉल कर रही है। लड़के ने बताया कि वह वसंत कुंज इलाके के किशनगढ़ में रहता है। उसके पिता बिजनेसमैन हैं। उसने बताया कि फेसबुक पर इस लड़की ने एक महीना पहले उससे खुद सम्पर्क किया था। लड़की ही फेसबुक पर उससे चैटिंग और कॉल की पहल करती थी। लड़की ने उससे मिलने के लिए कई बार कहा था। 26 साल की यह लड़की नजफगढ़ में रहती है।

लड़की की फेसबुक प्रोफाइल पर उसकी कोई फोटो नहीं लगी हुई थी। लड़की ने संडे को उससे महिपालपुर के होटल में आने के लिए कहा था। यह रिकॉर्ड लड़के के पास मौजूद है। लड़के ने होटल रूम बुक कराने के लिए पैसे न होने की बात बताई तो लड़की ने कहा कि होटल में रूम वह बुक करा देगी। जांच में यह जानकारी भी मिली की होटल का कमरा लड़की ने ही बुक कराया था।

लड़के के उस बयान की पुष्टि उसके फेसबुक अकाउंट के रिकॉर्ड से हो गई है कि लड़की ही उसे बुला रही थी। पुलिस को शक है कि किसी ने इस लड़के को रेप केस में फंसाने के लिए इस लड़की का इस्तेमाल किया है। लड़के के बयान पर उसका यौन शोषण करने के आरोप में लड़की के खिलाफ पोक्सो कानून की धारा-8 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो