scriptफॉर्चून ग्लोबल टॉप 500 में एशिया की 40 फीसदी, भारत की रिलायंस और टाटा भी शामिल  | asia's 40 percent companies in Fortune global, reliance and tata also listed | Patrika News
कॉर्पोरेट वर्ल्ड

फॉर्चून ग्लोबल टॉप 500 में एशिया की 40 फीसदी, भारत की रिलायंस और टाटा भी शामिल 

फॉर्चून ग्लोबल 500 लिस्ट में भारतीय कंपनियों का दबदबा दिखाई दे रहा है। इस बार के लिस्ट में भारत की सात बड़ी कंपनियों के नाम है।

Jul 22, 2017 / 02:23 pm

manish ranjan

Fortune global 500 list

Fortune global 500 list

नई दिल्ली। फॉर्चून ग्लोबल 500 लिस्ट में भारतीय कंपनियों का दबदबा दिखाई दे रहा है। इस बार के लिस्ट में भारत की सात बड़ी कंपनियों के नाम है। फॉर्चून ग्लोबल अपने लिस्ट में पिछले साल के रिवेन्यू के आधार पर कंपनियों को अपने लिस्ट में शामिल करती है। इस बार लिस्ट में केवल भारत की ही नहीं बल्कि एशियाई कंपनियों का भी दबदबा दिखाई दे रहा है। फॉर्चून ग्लोबल ने इस बार अपने लिस्ट में 197 एशियाई कंपनियों को जगह दी है। 



इस लिस्ट में एशिया के बाद उत्तर अमेरिका की145 और यूरोप की143 कंपनियां है। देश के हिसाब से देखें तो इस लिस्ट में अमेरिका की सबसे ज्यादा कंपनियां अपनी जगह बनातें हुए पहले स्थान पर काबिज है। अमेरिका की 132 कंपनियां इस लिस्ट में हैं। वहीं चीन 109 कंपनियों के साथ दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। एक और एशियाई देश जापान 51 कंपनियों के साथ तीसरे स्थान पर है। इस लिस्ट में भारत की 5 कंपनियां इस लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहीं है। 


भारत की इन सात कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज(203), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(217), टाटा मोटर्स(247), राजेश एक्सपर्ट्स(295), भारत पेट्रोलियम(360), और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम(384) है। इन सात कंपनियों में से केवल इंडियन ऑयल ही टॉप 200 में जगह बना पाई। 



रिटेल सेक्टर की कंपनी वॉलमार्ट सबसे त्यादा रिवेन्यू के साथ पहले नंबर पर रही। टॉप फाइव में चीन की तीन कंपनियों ने कब्जा किया। चीन की स्टेट ग्रीड, सिनोपेक और चाइना पेट्रोलियम जैसी कंपनियां क्रमश: दूसरे, तीसने और चौथे स्थान पर रहीं। एक तरफ चीनी सरकार के स्वामित्व वाली त्यादातर कंपनियां इस लिस्ट मेंं हैं तो वहीं प्राइवेट कंपनियों ने भी कड़ी टक्कर दिया ह

Home / Business / Corporate / फॉर्चून ग्लोबल टॉप 500 में एशिया की 40 फीसदी, भारत की रिलायंस और टाटा भी शामिल 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो