script

पेरिस सम्मेलनः धरती को बचाने के लिए दुनिया तैयार

Published: Dec 13, 2015 09:03:00 am

Submitted by:

satyabrat tripathi

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में दुनिया के करीब 200 राष्ट्रों ने संयुक्त राष्ट्र की पहल से हुई इस समझौते को अंतिम रूप देते हुए इसे स्वीकार कर लिया।

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में दुनिया के करीब 200 राष्ट्रों ने संयुक्त राष्ट्र की पहल से हुई इस समझौते को अंतिम रूप देते हुए इसे स्वीकार कर लिया। 

इस समझौते तक पहुंचने के लिए संयुक्त राष्ट्र को चार साल का लंबा समय लगा। फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेन फाबियस ने पेरिस सम्मेलन में वैश्विक समझौते को पेश किया और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच इस ऐतिहासिक समझौते को स्वीकार कर लिया गया। 

विश्व इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जलवायु परिवर्तन पर हुए समझौते में कार्बन उत्सर्जन में कटौती पर सभी देशों के बीच एक आम सहमति बनी है। 

समझौते के अनुसार सभी देश कार्बन उत्सर्जन में तेजी से कमी लाने का हर संभव प्रयास करेंगे। इसके अलावा ग्रीन हाउस गैसों और उनके स्रोतों के बीच 2020 तक संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया गया है। 

दुनिया के करीब 200 मुल्कों के बीच हुए इस समझौते के अनुसार, वैश्विक तापमान को अब दो डिग्री से भी नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस पर सीमित करने का लक्ष्य रखा गया है। 

समझौते में भविष्य के लिए प्रारुप तैयार किया गया है और 2023 में इसकी पहली समीक्षा की जाएगी। उसके बाद प्रत्येक पांच वर्ष में इस दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा करने की बात कही गई है। 

विकासशील देशों को हर साल 100 अरब डॉलर की मदद दी जाएगी ताकि वह 2020 तक कार्बन उत्सर्जन में कमी ला सके और इसे 2025 तक भी बढ़ाया भी जा सकता है। विश्व के नेताओं ने इस समझौते को ऐतिहासिक समझौता करार दिया है। 

ट्रेंडिंग वीडियो