script

आमिर खान की ये एक्ट्रेस हुईं 37 बरस की

Published: Jul 20, 2017 03:41:00 pm

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ग्रेसी सिंह आज 37 वर्ष की हो गई। ग्रेसी सिंह का जन्म 20 जुलाई 1980 को नई दिल्ली में हुआ था…

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ग्रेसी सिंह आज 37 वर्ष की हो गई। ग्रेसी सिंह का जन्म 20 जुलाई 1980 को नई दिल्ली में हुआ था। ग्रेसी के माता-पिता चाहते थे कि वह इंजीनियर बनें। ग्रेसी ने इसकी पढ़ाई तो की, लेकिन वह मॉडलिंग में आईं। उनको जल्द ही वर्ष 1997 में टीवी सीरियल अमानत में काम मिल गया। इसके बाद उन्होंने हू तू तू, हम आपके दिल में रहते हैं जैसी कुछ फिल्मों में छोटी भूमिका निभाई।

वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म लगान ग्रेसी सिंह के करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। फिल्म में उन्होंने आमिर खान के अपोजिट काम किया। फिल्म की सफलता के बाद ग्रेसी सिंह ने अजय देवगन के साथ गंगाजल और संजय दत्त के साथ मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

ग्रेसी सिंह ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु, पंजाबी, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, मराठी जैसी कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया, लेकिन सफलता हासिल नहीं कर सकी। ग्रेसी सिंह इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो