रूपाला के खिलाफ कोई एक्शन नहीं
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला एक समाज से भी बड़े हो गए हैं, तभी तो पार्टी ने उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। न्याय की लड़ाई में गुजरात हमेशा आगे रहा है और इस प्रदेश को अहंकार तोड़ना भी अच्छी तरह आता है। रूपाला के खिलाफ भाजपा की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं करना अहंकार को दर्शाता है। खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत यात्रा की प्रेरणा भी गुजरात से ही ली। यात्रा के दौरान युवा, किसान, महिला, आदिवासी समाज को भलीभांति समझा है। इसके बाद चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया गया है जिसे न्याय पत्र के रूप में पेश किया गया। कांग्रेस ने जनता को पांच न्याय के साथ 25 गारंटी दी हैं। केंद्र में विविध विभागों में मंजूर हुई लगभग 30 लाख खाली जगहों को भरा जाएगा। देश के 40 वर्ष के कम आयु वाले युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए 5000 करोड़ का स्टार्टअप फंड रखा जाएगा।
राहुल के गलत वीडियो डालने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के गलत वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है।