scriptMonsoon Update 2024 :बंगाल की खाड़ी में बना खतरनाक चक्रवात,अगले 24 घंटे में कर्नाटक में होगी प्रचंड बारिश | Rain In Karnataka: Dangerous cyclone formed in Bay of Bengal, there will be heavy rain in Karnataka in next 24 hours | Patrika News
राष्ट्रीय

Monsoon Update 2024 :बंगाल की खाड़ी में बना खतरनाक चक्रवात,अगले 24 घंटे में कर्नाटक में होगी प्रचंड बारिश

Rain In Karnataka Before Monsoon Rain : कर्नाटक में मौसम का अजब खेल देखने को मिल रहा है। यहां लू भी चल रही तो प्रचंड बारिश भी हो रही है।

हुबलीMay 09, 2024 / 11:41 am

Anand Mani Tripathi

Rain In Karnataka Before Monsoon Update 2024 : कर्नाटक के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार से पूरे सप्ताह झमाझम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में खतरनाक चक्रवात बना रहा है। इससे दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्रों विशेष रूप से बारिश से प्रभावित होंगे।
मौसम विभाग ने बताया है कि 13 और 14 मई के आसपास प्रचंड बारिश होगी। बीदर, कलबुर्गी, रायचूर और यादगिरि सहित उत्तरी जिलों में भी रविवार रात ही से बारिश होने का अनुमार है। इसके साथ ही यह धीरे-धीरे उत्तरी कनार्टक सहित अन्य हिस्सों में बढ़ता चला जाएगा। बगलकोट, धारवाड़, गडग और कोप्पल जैसे कुछ जिलों में अगले 48 घंटों में लू चलने के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है।
24 घंटे में 7 सेंटी मीटर बारिश
मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में कर्नाटक के कई इलाकों में ​बारिश दर्ज की है। इस दौरान सबसे अधिक बारिश नंजनगुड में हुई है। यहां सात सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा कृष्णराजसागर में पांच सेमी, मांड्या में चामराजनगर और होनाकेरे सहित अन्य क्षेत्रों में एक से तीन सेमी तक बारिश रिकॉर्ड की गयी। विभाग ने कलबुर्गी में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

Hindi News/ National News / Monsoon Update 2024 :बंगाल की खाड़ी में बना खतरनाक चक्रवात,अगले 24 घंटे में कर्नाटक में होगी प्रचंड बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो