scriptकंगना रनौत ने हिमाचल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्राकृतिक आपदा के लिए दिए गए 1800 करोड़ का मांगा हिसाब | Kangana Ranaut asked Himachal government, where did the Rs 1800 crore given to deal with natural disaster go | Patrika News
राष्ट्रीय

कंगना रनौत ने हिमाचल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्राकृतिक आपदा के लिए दिए गए 1800 करोड़ का मांगा हिसाब

Lok Sabha Elections 2024 : मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र द्वारा दिए गए 1800 करोड़ रुपए कहां गए?

नई दिल्लीApr 27, 2024 / 01:19 pm

Shaitan Prajapat

Lok Sabha Elections 2024 : हिमाचल सरकार की मडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार कंगना रनौत ने एक बार फिर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। ​अभिनय से राजनीतिक में कदम रखने जा रही कंगना ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हिमाचल सरकार से सवाल किया कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र द्वारा दिए गए 1800 करोड़ रुपए कहां गए? इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की खराब नीति की वजह से यह पैसा प्रभावित लोगों तक नहीं पहुंच सका। बता दें कि हालांकि, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नुकसान का जायजा लेने आए थे।

कांग्रेस ने हमेशा जनता के हितों का किया कुठाराघात

राजनीति करियर की पारी शुरू करने जा रही अभिनेत्री कंगना ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग कर टू-जी, फोर-जी, चारा और ना जाने कितने घोटाले किए। कांग्रेस को प्रदेश की जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है, बल्कि यह पार्टी हमेशा से ही जनता के हितों पर कुठाराघात करने में माहिर है।

मोदी सरकार के नेतृत्व में चौतरफा विकास

बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते समय सीमा पर सड़क निर्माण करने से गुरेज किया, जिसका नतीजा यह हुआ कि सीमावर्ती इलाकों में विकास नहीं हो सका, मगर आज मोदी सरकार के नेतृत्व में चौतरफा विकास हो रहा है।

कांग्रेस नहीं चाहती महिलाओं की तरक्की

कंगना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं को लेकर हमेशा से ही संवेदनशील रही है। मोदी सरकार ने राजनीति में महिलाओं को आरक्षण दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया, क्योंकि कांग्रेस के लोग नहीं चाहते थे कि इस देश की महिलाओं की तरक्की हो।

मंडी में कंगना के सामने विक्रमादित्य सिंह

आपको बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत पहली बार चुनावी मैदान में उतारी है। बीजेपी ने कंगना को मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। कंगना के सामने कांग्रेस ने इसी सीट पर विक्रमादित्य सिंह पर दांव लगाया है।

Home / National News / कंगना रनौत ने हिमाचल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्राकृतिक आपदा के लिए दिए गए 1800 करोड़ का मांगा हिसाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो