scriptभारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को असलहों का शौक, घर में रखते हैं बंदूक और 0.32 कैलीबर की पिस्तौल | Patrika News
राष्ट्रीय

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को असलहों का शौक, घर में रखते हैं बंदूक और 0.32 कैलीबर की पिस्तौल

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामें में अपनी संपत्तियों का खुलासा किया है। राजनाथ सिंह के पास कुल 3.11 करोड़ रुपए की संपत्तियां हैं। वहीं उन्हें असलहों का भी शौक है।

नई दिल्लीApr 30, 2024 / 02:36 pm

Anand Mani Tripathi

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह देश की रक्षा में ही नहीं बल्कि स्वयं की रक्षा में भी पूर्ण विश्वास रखते हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ में नामांकन किया। इस नामांकन के साथ उन्होंने अपना हलफनामा भी पेश किया। हलफनामा के अनुसार साइंस से परास्नातक राजनाथ सिंह के पास दो असलहे हैं। एक 0.32 कैलीबर की पिस्तौल और एक बंदूक है।
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले दस सालों नई सम्पत्ति नहीं जोड़ी है। 2014 से तुलना करें तो अचल सम्पत्तियां बढ़ने की बजाए कम हो गई। उनके पास सोना 2014 में भी 60 ग्राम था और आज भी उतना ही है। हालांकि इस सोने का बाजार मूल्य अब बढ़ गया है। शपथ पत्र के अनुसार राजनाथ सिंह के पास कुल 3.11 करोड़ रुपये की चल सम्पत्तियां हैं।
रक्षामंत्री की अचल संपत्तियों की बात करें तो वह 3.34 करोड़ रुपए की हैं। 2014 में दाखिल किए हलफनामे के समय उनकी अचल सम्पत्तियां 24 करोड़ रुपए की थीं। सबसे बड़ी बात है कि पिछले 10 सालों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कोई वाहन नहीं खरीदा है। इसनके पास कार तो दूर कोई दो पहिया वाहन भी नहीं है।

Home / National News / भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को असलहों का शौक, घर में रखते हैं बंदूक और 0.32 कैलीबर की पिस्तौल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो