scriptसंजय राउत ने लांघी मर्यादा! PM मोदी की औरंगजेब से की तुलना, कही ये आपत्तिजनक बात | Sanjay Raut controversial remark on PM Modi in Maharashtra rally | Patrika News
मुंबई

संजय राउत ने लांघी मर्यादा! PM मोदी की औरंगजेब से की तुलना, कही ये आपत्तिजनक बात

Sanjay Raut Controversy : संजय राउत ने दावा किया कि औरंगजेब का जन्म अहमदाबाद के करीब हुआ था। यही वजह है कि वहां (गुजरात) की मिट्टी औरंगजेब की है।

मुंबईMay 09, 2024 / 07:39 pm

Dinesh Dubey

Sanjay Raut on PM Modi
Sanjay Raut on PM Modi : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। लोकसभा चुनाव के बीच राउत के विवादित बयान से राजनीतिक गलियारों में सनसनी मच गई है।
महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए संजय राउत ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है। इंडिया-एमवीए गठबंधन की संयुक्त रैली राउत ने कहा, महाराष्ट्र ने औरंगजेब को जमीन में गाड़ दिया था… मोदी तू क्या चीज है? इतिहास उठाकर देख देखिए, औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में ही हुआ था।

यह भी पढ़ें

2.5 करोड़ दो, EVM में चिप लगाकर जिता दूंगा… सेना के जवान ने बड़े नेता से फाइनल की डील, गिरफ्तार

प्रधानमंत्री पर की अपमानजनक टिप्पणी!

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के तीन चरण का मतदान पूरा हो चुका हैं। जिसके बाद राजनीतिक दलों के नेता चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार में जोर शोर से जुटे हैं। ऐसे में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बुधवार को अहमदनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

संजय राउत ने दावा किया कि औरंगजेब का जन्म अहमदाबाद के करीब हुआ था। यही वजह है कि वहां (गुजरात) की मिट्टी औरंगजेब की है और उस मिट्टी के ये दो व्यापारी हैं। कुछ दिन पहले भी राउत ने बुलढाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ऐसा ही विविदास्पाद बयान दिया था।
शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था… औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था… 27 साल तक औरंगजेब ने महाराष्ट्र को जीतने के लिए महाराष्ट्र की धरती पर लड़ाई लड़ी। अंत में मराठों ने उसे यहीं दफनाया… तो नरेंद्र मोदी तू कौन है..”
अपने संबोधन में संजय राउत ने सारी मर्यादाएं लांघते हुए कहा, अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है, जहां औरंगजेब का जन्म हुआ था। उसी मिट्टी से आने वाले वह (पीएम मोदी और अमित शाह) हमारे साथ औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं। लेकिन याद रहे कि महाराष्ट्र ने क्रूर शासक (औरंगजेब) को गाड़ा था उसकी कब्र खोदी… तो मोदी क्या चीज है? यह मराठाओं का इतिहास है.. कोई हमारे अंग पर आए तो हम जल उठेंगे…”

Hindi News/ Mumbai / संजय राउत ने लांघी मर्यादा! PM मोदी की औरंगजेब से की तुलना, कही ये आपत्तिजनक बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो