script UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ  सक्रिय, 7 से बदलेगा मौसम का मिजाज | Patrika News
लखनऊ

 UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ  सक्रिय, 7 से बदलेगा मौसम का मिजाज

लखनऊ में 7 ,8 ,9 और 10 मई को मौसम में बदलाव दिखने लगेगा, यह बात मौसम विभाग ने जारी अपनी एक रिपोर्ट में कही हैं। इस हफ्ते गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद हैं। आइये जानते हैं मौसम का हाल…

लखनऊMay 04, 2024 / 04:53 pm

Ritesh Singh

Weather
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन होने जा रहा है। सोमवार से लखनऊ  में बादलों का आवागमन शुरू हो गया हैं । इससे तापमान में भी कमी आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 7  मई से मौसम का मिजाज बदलेगा। 7  और 8  और  9  मई को दिन में बादल रहेंगे और हल्की बरसात की भी संभावना है। 

लखनऊ का बदला मिजाज 

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन से मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है। पूरे दिन बादलों का आवागमन बना रहता है। लखनऊ में भी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। इसके कारण तापमान में नरमी रही। 
Weather
यह भी पढ़ें
 

लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम दिन 28 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, आज होगी समीक्षा

3 दिन पहले तक तापमान सामान्य से 5  डिग्री तक अधिक होने लगा था। बादलों के असर से यह लगभग सामान्य स्थिति में आ गया है। बादलों के असर से गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन इस समय के बादल/बरसात फसलों के लिए काफी हानिकारक रहती है। 

Hindi News/ Lucknow /  UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ  सक्रिय, 7 से बदलेगा मौसम का मिजाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो