scriptलखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे हादसा: दिल्ली जा रही वोल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत 27 घायल | 27Horrific road accident on Lucknow Agra Expressway, Volvo bus crashes, two killed, 27 injured | Patrika News
कन्नौज

लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे हादसा: दिल्ली जा रही वोल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत 27 घायल

बिहार से दिल्ली जा रही वोल्वो बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बैठी दो सवारियों की मौत हो गई। जबकि 27 घायल है। जिन्हें उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कन्नौजMay 09, 2024 / 10:02 am

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 27 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। दुर्घटनाग्रस्त बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को स्थानीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। कन्नौज पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। हादसा ठठिया थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन, जानें क्या होगा पैकेट में?

बिहार से दिल्ली जा रही वोल्वो बस आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके पहले लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें लदा मक्का सड़क पर फैल गई। उसी समय पीछे से वोल्वो बस आ गई। मक्के के ऊपर से गुजरने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह पलट गई। बस पलटते मौके पर कोहराम मच गया।

ठठिया थाना पुलिस ने बताया

ठठिया थाना पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां 27 घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ‌

Hindi News/ Kannauj / लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे हादसा: दिल्ली जा रही वोल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत 27 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो