scriptसर्वे में हुआ बड़ा खुलासाः राजस्थान के इस शहर में इतने वार्ड हीट वेव हाई रिस्क जोन में | 19 wards of Jodhpur Municipal Corporation North are in heat wave high risk zone | Patrika News
जोधपुर

सर्वे में हुआ बड़ा खुलासाः राजस्थान के इस शहर में इतने वार्ड हीट वेव हाई रिस्क जोन में

Rajasthan News: ट्रस्ट की ओर से शहर के हर सरकारी ऑफिस में अलर्ट सिस्टम लगाया गया है। इसे आईएमडी के जरिए जयपुर से मॉनिटर किया जा रहा है।

जोधपुरMay 03, 2024 / 09:48 am

Rakesh Mishra

सौरभ पुरोहित
Rajasthan News: जोधपुर शहर के 19 वार्डोंं को लेकर परेशान करने वाली खबर सामने आई है। हीट एक्शन प्लान में नगर निगम उत्तर के कुल 80 वार्डों में से 19 वार्ड को हाई रिस्क जोन में लिया गया है। इन वार्डों में अधिकतर घर पहाड़ी क्षेत्र में हैं, जिन पर सीधी धूप पड़ती है। दरअसल, महिला हाउसिंग ट्रस्ट, एनआरडीसी व नगर निगम उत्तर की टीम के सर्वे में अधिकतर वार्ड में लैंड सर्फेस तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस पाया गया, लेकिन इन हाई रिस्क जोन वाले 19 वार्डों में यह चार डिग्री तक अधिक रहा। इसके साथ ही टीम ने जनसंख्या, स्लम एरिया, महिला आबादी, साक्षरता, हैल्थ केयर सेंटर, ग्रीन कवर एरिया और वाटर रिसोर्सेज जैसे कारकों पर इन वार्डों को हाई रिस्क जोन में लिया है।

1500 घरों में वाइट वॉश किया गया

शहर के बढ़ते तापमान के बीच महिला हाउसिंग ट्रस्ट, एनआरडीसी व नगर निगम उत्तर ने हीट वेव से लड़ने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। तीनों एजेंसियों के बीच एमओयू हुआ है। ट्रस्ट ने पूर्व में चांदपोल के कई घरों की छतों पर डेमो के तौर पर वाइट वॉश करवाया, जिसके सकारात्मक परिणाम मिले। ट्रस्ट कॉर्डिनेटर मोनालिसा ने बताया किशहर के घरों में यह सफेदी ट्रस्ट निशुल्क कराएगा। इसके बाद शहर की कई अलग-अलग बस्तियों के 1500 घरों में वाइट वॉश किया गया है।

हर सरकारी ऑफिस में अलर्ट सिस्टम

ट्रस्ट की ओर से शहर के हर सरकारी ऑफिस में अलर्ट सिस्टम लगाया गया है। इसे आईएमडी के जरिए जयपुर से मॉनिटर किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को बाहर के मौसम की जानकारी मिल रही है। हर क्षेत्र की गर्मी के बारे में अलर्ट आएगा। निगम इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है। वहीं, शहर में करीब 13 कम्युनिटी एक्शन ग्रुप बनाए हैं। इसमें शॉपिंग का कौन सा समय उपयुक्त है, यह सूचना महिलाओं को मोबाइल पर दे रहे हैं।

ये कॉलोनियां शामिल हैं

छोटी भील बस्ती, चांदपोल गुदीया बस्ती, ओजो का तालाब, अंबेडकर कॉलोनी, रावटी पाक विस्थापित कॉलोनी, कालीबेरी अंबेडकर नगर, कालीबेरी केके कॉलोनी, बासनी लोहार बस्ती, झालमंड माता का कुंड, चांदपोल जूनी बस्ती, झालेची झालरा बस्ती, चांद पोल, भूरी बेरी, अशोक कॉलोनी।

Home / Jodhpur / सर्वे में हुआ बड़ा खुलासाः राजस्थान के इस शहर में इतने वार्ड हीट वेव हाई रिस्क जोन में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो