scriptयात्रीगण कृपया ध्यान दें : दो हफ्ते तक बस्तरवासी नहीं कर पाएंगे हवाई यात्रा, जानिए क्या है कारण | Travelers, please note, will not be able to fill Bastar for 2 weeks no | Patrika News
जगदलपुर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : दो हफ्ते तक बस्तरवासी नहीं कर पाएंगे हवाई यात्रा, जानिए क्या है कारण

जगदलपुर-रायपुर-विशाखापटनम फ्लाइट को शुरू हुए अभी एक महीने भी ठीक से नहीं हुए हैं

जगदलपुरJul 08, 2018 / 02:25 pm

Badal Dewangan

यात्रीगण कृपया ध्यान दें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 2 हफ्ते तक हवाईजहाज से नहीं जा पाएगें रायपुर और विशाखापट्नम, ये है कारण

जगदलपुर. जगदलपुर-रायपुर-विशाखापटनम फ्लाइट सोमवार से 13 दिनों तक नहीं उड़ेगी। बताया जा रहा है कि विमान के लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके कारण कंपनी ने मेंटेनेंस के लिए यह सभी उड़ाने रद्द कर दी है।

कंपनी के निदेशक संतोष पाढ़ी का कहना है कि
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले उड़ान के दौरान फ्लाइट में लैंडिंग गियर की समस्याएं पेश आई थी, क्यों कि जगदलपुर से विमान सेवा को शुरू हुए एक महीने भी नहीं हुए हैं एेसे में लैंडिंग गियर में खराबी की बात सामने आने के बाद कंपनी ने यह निर्णय लिया है। विमानन कंपनी के निदेशक संतोष पाढ़ी का कहना है कि सात दिन के लिए उड़ान स्थगित की गई है। हालाकि उन्होंने स्थगन के बाद फ्लाइट कब से शुरू होगी इसकी जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि फ्लाइट मेंटेनेंस के लिए उड़ान ऐसा किया जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से किया जाता है। हालाकि सूत्रों के मुताबिक विमान सेवा आने वाले 13 दिन तक प्रभावित रहेगी।

इधर यात्री परेशान
एक महीने के अंदर लगातार उड़ान कैंसल और नये विमान में गड़बड़ी के बाद अब 12 दिन का शटडाउन होने से बस्तरवासियों में काफी नाराजगी है। लोगों को उड़ान कैंसल होने की जानकारी कई बार एयरपोर्ट में आकर पता लग रहा है। इसलिए भी मायूस शहरवासी हवाई उड़ान की जगह अब फिर से बस को तरजीह दे रहे हैं।

लगातार रद्द हो रही फ्लाइट
रायपुर-जगदलपुर- विशाखापटनम फ्लाइट शुरू हुए एक महीने का समय भी नहीं हुआ है और फ्लाइट मेंटेनेंस का कार्य शुरू हो गया है। एेसा नहीं कंपनी ने एेन समय में पहली बार फ्लाइट रद्द की हो, इन 25 दिनों में कई बार एेसा मौका आएगा कि फ्लाइट को रद्द कर किया गया। वहीं नयी फ्लाइट में दिक्कत आना भी कई सवाल
उठाता है।

एक ही फ्लाइट होने से बढ़ रही परेशानी
मिली जानकारी के अनुसार एयर ओडिशा के पास ज्यादा विमान नहीं हैं। आम तौर पर इस तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर दूसरी फ्लाइट को सेवा में लगा दिया जाता है लेकिन उनके पास दूसरा विमान उपलब्ध नहीं होने की वजह से रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

Home / Jagdalpur / यात्रीगण कृपया ध्यान दें : दो हफ्ते तक बस्तरवासी नहीं कर पाएंगे हवाई यात्रा, जानिए क्या है कारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो